इस राज्य में क्लास 1 से 9वीं के स्टूडेंट्स किया गया पास, 10वीं के छात्रों को भी नहीं देंगे बोर्ड एग्जाम

Published : Mar 12, 2021, 10:59 AM IST
इस राज्य में क्लास 1 से 9वीं के स्टूडेंट्स किया गया पास, 10वीं के छात्रों को भी नहीं देंगे बोर्ड एग्जाम

सार

पूरे देश में बोर्ड परीक्षाओँ को लेकर तैयारी चल रही हैं। सीबीएसई से लेकर यूपी में अप्रैल-मई से परीक्षाएं हैं। इस बीच दिल्ली ने अपना अलग बोर्ड बनाने की भी घोषणा की है।

करियर डेस्क. पूरे देश में बोर्ड परीक्षाओँ को लेकर तैयारी चल रही हैं। सीबीएसई से लेकर यूपी में अप्रैल-मई से परीक्षाएं हैं। एक तरफ दिल्ली ने अपना अलग बोर्ड बनाने की घोषणा की है इस बीच पुडुचेरी में सभी बच्चों को एग्जाम से झंझटों से मुक्ति देकर पास घोषित कर दिया गया।

पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदराजन ने केन्द्र शासित प्रदेश में एक से नौवीं कक्षा तक के छात्रों को इस अकादमिक वर्ष 2020-21 में 'उत्तीर्ण' घोषित करने के प्रस्ताव को गुरुवार को मंजूरी दे दी।

1 से 9वीं के छात्र पास घोषित

राजनिवास की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार उपराज्यपाल ने केन्द्र शासित प्रदेश के सभी चारों क्षेत्रों में एक से नौवीं कक्षा तक के छात्रों को 'उत्तीर्ण' घोषित करने के स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी और बोर्ड स्टूडेंट्स को भी राहत देने पर मोहर लगा दी।

पुडुचेरी में 10वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों और (तमिलनाडु के पाठ्यक्रम का पैटर्न अपना रहे) कराइकल क्षेत्र के छात्रों को तमिलनाडु राजकीय शिक्षा बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार 'उत्तीर्ण' घोषित किया जाएगा।

10वीं और 11वीं के छात्रों भी होंगे पास

राजनिवास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उपराज्यपाल ने केंद्र शासित प्रदेश के सभी चारों क्षेत्रों में छात्रों को पास कर दिया है। पुडुचेरी और कराइकल में 10वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों को भी तमिलनाडु राजकीय शिक्षा बोर्ड के निर्देशों के मुताबिक उत्तीर्ण घोषित किया गया है।

बता दें कि, सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं मई से शुरू हो रही हैं। मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं चल रही है। बाकि राज्यों में स्कूल खुल गए हैं और प्रैक्टिकल एग्जाम लिए जा रहे है।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!