बड़ी खबर: सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई बोर्ड एग्जाम कैंसल करने की मांग, आज से इस स्टेट में शुरू होंगी परीक्षा

Published : Jun 29, 2020, 01:03 PM ISTUpdated : Jun 29, 2020, 01:11 PM IST
बड़ी खबर: सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई बोर्ड एग्जाम कैंसल करने की मांग, आज से इस स्टेट में शुरू होंगी परीक्षा

सार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राजस्थान HC के आदेश को एक महीने पहले चुनौती दिया गया था और तब से परीक्षा केंद्रों में कोविड-19 पोज‍िट‍िव मामले नहीं आए हैं।

करियर डेस्क. राजस्‍थान बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा (Rajasthan Board class 10 and 12 exams) को कैंसल करने के ल‍िये अभ‍िभावकों ने सुप्रीम कोर्ट में याच‍िका दायर की थी, ज‍िसे सुप्रीम कोर्ट ने खार‍िज कर द‍िया है।

सुप्रीम कोर्ट में जे एएम खानविल्कर की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की एक विशेष पीठ ने माता-पिता द्वारा राजस्थान सरकार की निर्धारित 10वीं कक्षा 12वीं कक्षा के लिए राज्य बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के फैसले के खिलाफ एक आवश्यक याचिका पर सुनवाई की, परीक्षा 29 जून 2020 से शुरू होने वाली है।

कोर्ट का राज्य बोर्ड परीक्षा में हस्तक्षेप करने से इनकार

जबकि CBSE बोर्ड जैसी अन्य परीक्षाएं देश में कोव‍िड-19 स्थिति के कारण रद्द कर दी गई हैं, सर्वोच्च न्यायालय ने परीक्षाओं पर राज्य के निर्णय पर सवाल उठाने से इनकार किया है। रविवार, 28 जून को सुप्रीम कोर्ट की विशेष पीठ ने राजस्थान सरकार द्वारा कक्षा 10वीं राज्य बोर्ड परीक्षा में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राजस्थान HC के आदेश को एक महीने पहले चुनौती दिया गया था और तब से परीक्षा केंद्रों में कोविड-19 पोज‍िट‍िव मामले नहीं आए हैं।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!