राजस्थान में परीक्षा हॉल में बैठ गए थे छात्र.. कॉपी-पेपर भी बंट गया, तभी आई ऐसी सूचना मच हड़कंप

Published : Dec 24, 2022, 01:18 PM IST
राजस्थान में परीक्षा हॉल में बैठ गए थे छात्र.. कॉपी-पेपर भी बंट गया, तभी आई ऐसी सूचना मच हड़कंप

सार

राजस्थान में शनिवार 24 दिसंबर यानी आज होने वाली द्वितीय श्रेणी अध्यापकों की भर्ती को ऐन वक्त पर राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से रद्द कर दिया गया है। परीक्षा शुरू होती, इससे पहले ही पेपर परीक्षार्थियों के अलावा सभी लोगों तक पहुंच गया। 

करियर डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। पेपर लीक की सूचना मिलने के बाद राजस्थान सरकार की ओर से भर्ती परीक्षा को शुरू होने से पहले ही रद्द कर दिया गया है। एक के बाद एक कई पर्चे लीक होने और परीक्षा रद्द होने से उम्मीदवार परेशान और मायूस हैं। बता दें कि शनिवार, 24 दिसंबर यानी आज राजस्थान में द्वितीय श्रेणी अध्यापकों की भर्ती के लिए परीक्षा निर्धारित थी। मगर परीक्षा शुरू होती, इससे पहले ही पेपर परीक्षार्थियों के अलावा सभी लोगों तक पहुंच गया। 

सोशल मीडिया पर भी पेपर की फोटो वायरल होने लगी, जिसके बाद विभाग की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए इससे रद्द कर दिया गया। ठंड के मौसम में राजस्थान के अलावा, कुछ अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी यहां परीक्षा देने पहुंचे थे। शनिवार को परीक्षा आयोजित करने की तैयारी हो रही थी, तभी पेपर लीक होने की सूचना के बाद विभाग की ओर से पेपर रद्द किए जाने की सूचना दी गई। 

जीके और साइंस का पेपर का हुआ लीक 
लोगों द्वारा अधिकारियों को बताया कि जिस विषय की परीक्षा आयोजित होने वाली है, उसका पेपर पहले ही बाजार में आ चुका है और सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। दावा यह भी किया गया कि शाम की पाली में होने वाली परीक्षा के पेपर भी लीक हो गए हैं। शाम को जनरल नॉलेज और साइंस के पेपर होने थे। सूत्रों की मानें तो उदयपुर के बेकरिया में पुलिस ने एक बस पकड़ी है। इसमें करीब चार दर्जन उम्मीदवार मौजूद थे। ये सभी परीक्षा देने आए थे। 

RPSC ने दिए परीक्षा रद्द करने के आदेश 
पुलिस का दावा है कि बस में सवार कुछ अभ्यर्थियों के पास पेपर मिला है। जब ये पेपर भर्ती परीक्षा के पेपर से मिलाया गया, तो दोनों एक ही निकले। इसके बाद ही पुलिस और विभागीय अधिकारी सक्रिय हुए। इसके बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से पेपर को रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, टीचर सेकेंड ग्रेड की परीक्षा रद्द होने से बहुत से उम्मीदवार निराश हैं। वहीं, पुलिस और विभाग की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले की जांच के लिए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी एसओजी को भी लगाया गया है। 

खबरें और भी हैं..

न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें  

देश के Top-10 ऐसे CEO जिन्होंने खुद को बना लिया ब्रांड.. आपको भी जानना चाहिए उनकी सैलरी और कंपनी की डिटेल

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?
CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम