RBSE 12th Result 2026 Date Time: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज आएगा या कल? जानिए डेट-टाइम पर क्या है लेटेस्ट अपडेट

Published : Mar 30, 2026, 10:48 AM IST
RBSE 12th Result 2026 Date Time

सार

RBSE 12th Result 2026 Date Time Latest Updates: Rajasthan Board 12th Result 2026 का इंतजार खत्म होने वाला है। राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज या कल जारी हो सकता है। जानिए राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा, डेट-टाइम से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट, रिजल्ट चेक करने का तरीका और इंपोर्टेंट डिटेल्स।

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का इंतजार अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। Board of Secondary Education Rajasthan (RBSE) किसी भी समय 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के नतीजों की घोषणा कर सकता है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र जानना चाहते हैं कि RBSE 12th Result 2026 कब आयेगा, क्या आज भी रिजल्ट की घोषणा हो सकती है। बता दें कि इस साल 9 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है, ऐसे में रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल सकता है। इसलिए छात्रों को पहले से पूरी तैयारी कर लेनी चाहिए। जानिए राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 कब जारी होगा, लेटेस्ट अपडेट क्या है और जारी होने के बाद रिजल्ट कहां-कैसे चेक करें।

क्या आज जारी हो सकता है RBSE 12वीं रिजल्ट 2026?

अभी तक बोर्ड या शिक्षा विभाग की ओर से रिजल्ट की सटीक तारीख घोषित नहीं की गई है। हालांकि राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी किए जाने के दौरान ऐसे संकेत दिए गए थे कि रिजल्ट की घोषणा 31 मार्च तक हो सकती है। आमतौर पर राजस्थान बोर्ड एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की सूचना देता है, इसलिए अगर आज रिजल्ट आना होता तो पहले नोटिस जारी हो चुका होता। फिर भी फिलहाल उम्मीद यही है कि रिजल्ट कभी भी घोषित हो सकता है, यानी छात्रों को हर अपडेट पर नजर रखनी होगी। रिजल्ट जारी होने पर छात्रों का हड़बड़ाने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर से रिजल्ट चेक करें। यदि साइट स्लो हो जाए, तो वैकल्पिक वेबसाइट का इस्तेमाल करें या कुछ देर बाद दोबारा कोशिश करें।

RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

रिजल्ट देखने की प्रक्रिया बेहद आसान है-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
  • अब Senior Secondary Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • मार्कशीट डाउनलोड करके प्रिंट जरूर निकाल लें।

SMS से कैसे देखें RBSE 12वीं रिजल्ट?

अगर वेबसाइट स्लो हो जाए तो छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए- मैसेज बॉक्स में RJ12A <स्पेस> रोल नंबर टाइप करें। इसे 56263 या 5676750 पर भेज दें। कुछ ही सेकंड में रिजल्ट मोबाइल पर मिल जाएगा।

मार्कशीट में कौन-कौन सी डिटेल्स जरूर चेक करें?

रिजल्ट देखने के बाद जल्दबाजी में पेज बंद न करें। इन जानकारियों को ध्यान से जरूर चेक करें-

  • रोल नंबर और नाम
  • माता-पिता का नाम
  • विषय और अंक (थ्योरी + प्रैक्टिकल)
  • कुल अंक और प्रतिशत
  • डिवीजन और रिजल्ट स्टेटस
  • अगर इनमें कोई गलती हो, तो तुरंत स्कूल से संपर्क करें।

राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी हैं?

RBSE 12वीं में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी हैं। 1–2 विषय में कम नंबर आने पर सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका मिलेगा। 2 से ज्यादा विषय में फेल होने पर साल दोहराना पड़ सकता है।

अगर राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में नंबर कम आए तो क्या करें?

  • अगर आपको अपने नंबर कम लगते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है।
  • आप स्क्रूटनी (रीचेकिंग) के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • कई मामलों में नंबर बढ़ भी जाते हैं।

क्या इस बार राजस्थान बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट जारी होगी?

पिछले साल टॉपर लिस्ट को लेकर विवाद हुआ था, इसलिए इस बार मेरिट लिस्ट जारी होने की संभावना काफी कम मानी जा रही है। अब कई बड़े बोर्ड टॉपर लिस्ट जारी करने से बच रहे हैं ताकि अनावश्यक प्रतिस्पर्धा कम हो।

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 डिजीलॉकर से कैसे देखें?

अगर वेबसाइट काम नहीं कर रही हो, तो DigiLocker ऐप या वेबसाइट के जरिए भी रिजल्ट और मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है। इसके लिए पहले से अकाउंट बना लें। रिजल्ट जारी होने के बाद-

  • DigiLocker ऐप या वेबसाइटresults.digilocker.gov.in पर लॉगिन करें।
  • ‘Issued Documents’ सेक्शन में जाएं।
  • RBSE सर्च करें।
  • 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और स्कूल कोड डालें।
  • अपना मार्कशीट डाउनलोड करें।

पिछले साल का राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसा रहा था?

  • आर्ट्स: 97.70%
  • कॉमर्स: 99.07%
  • साइंस: 94.43%
  • तीनों स्ट्रीम में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा था।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Bihar Board 10th Result 2026: आज नहीं आएगा बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट, 1:30 PM वाला वायरल नोटिस फेक, BSEB ने दी लेटेस्ट अपडेट
BSEB 10th Topper Prize Money 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स की बल्ले-बल्ले! 2 लाख कैश प्राइज के साथ मिलते हैं ये 3 बड़े फायदे