
RBSE Rajasthan Board Class 5th 8th Result 2026: राजस्थान बोर्ड के 5वीं और 8वीं कक्षा के लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद खास है। राजस्थान स्कूल ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की ओर से आज, 24 मार्च को पांचवीं और आठवीं क्लास का रिजल्ट जारी किया जा रहा है। इसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। राज्य में कक्षा 5वीं और 8वीं के बोर्ड रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे 10वीं बोर्ड रिजल्ट के साथ ही जारी किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पहले ही इसकी जानकारी दे चुके हैं, साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी डाला है। जिसमें कक्षा 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026 जारी करने के बारे में बताया गया है। जानिए रिजल्ट की घोषणा होने के बाद राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026 कहां और कैसे चेक करें।
अगर आप सोच रहे हैं कि रिजल्ट कितने बजे और कहां मिलेगा, तो ध्यान रखें कि रिजल्ट की घोषणा दोपहर 1 बजे होगी। राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के नतीजे RBSE की मुख्य वेबसाइट पर नहीं, बल्कि शाला दर्पण पोर्टल पर जारी होते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट- rajshaladarpan.rajasthan.gov.in है। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
RBSE Rajasthan Board Class 5th 8th Result 2026 Direct Link
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट देखने से पहले ये डिटेल्स अपने पास तैयार रखें-
ऑनलाइन रिजल्ट देखने के बाद असली मार्कशीट कुछ दिनों बाद मिलेगी। छात्र अपनी हार्ड कॉपी अपने स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे।
पिछले साल कक्षा 5वीं का रिजल्ट काफी शानदार रहा था। कुल पास प्रतिशत करीब 97.30% रहा खास बात यह है कि 5वीं में किसी छात्र को फेल नहीं किया जाता, सभी को अगली क्लास में प्रमोट किया जाता है। इस लिए इस कक्षा में किसी भी छात्र के फेल होने का डर नहीं होता।
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026 मार्कशीट में ये डिटेल्स रहेंगे-
राजस्थान बोर्ड 5वीं-8वीं रिजल्ट 2026 जारी किए जाने को लेकर शिक्षा मंत्री का ट्वीट नीचे देखें-
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।