
RBSE Rajasthan Board 5th 8th Result 2026 Out: राजस्थान बोर्ड ने आखिरकार कक्षा 5वीं (RBSE 5th Result 2026) और 8वीं का रिजल्ट (RBSE 8th Result 2026) जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद आज, 24 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे नतीजों की घोषणा की गई। अब छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की ओर से पहले ही रिजल्ट जारी होने की जानकारी दी गई थी और तय समय पर नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जानिए राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट कहां-कैसे चेक करें। रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के नतीजे इस बार भी शाला दर्पण पोर्टल पर जारी किए गए हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए rajshaladarpan.rajasthan.gov.in ऑफिशियल वेबसाइट है। छात्र तुरंत इस वेबसाइट पर जाएं और अपना रोल नंबर डाल कर स्कोर चेक करें। डायरेक्ट लिंक नीचे भी दिया गया है।
RBSE Rajasthan Board 5th 8th Result 2026 Direct Link
राजस्थान 8वीं का रिजल्ट 2026 के अनुसार इस वर्ष कक्षा 8 का कुल पास प्रतिशत 97.01% रहा। पिछले साल कक्षा 8वीं का पास प्रतिशत 96.66 प्रतिशत था। यानी पिछले साल की तुलना में इस साल राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट 0.35 प्रतिशत बेहतर है।
राजस्थान 5वीं रिजल्ट 2026 के अनुसार इस वर्ष कक्षा 5 की परीक्षा में कुल 13,68,947 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 13,64,570 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए। कुल पास प्रतिशत 97.75% है। पिछले साल कक्षा 5वीं का पास प्रतिशत 97.47 प्रतिशत था। यानी पिछले साल की तुलना में इस साल राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट 0.28 प्रतिशत बेहतर है।
रिजल्ट देखने का तरीका बेहद आसान है। इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करे-
ये भी पढ़ें- Rajasthan Board RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 24 मार्च को, शिक्षा मंत्री ने खुद बताया टाइम
रिजल्ट चेक करते समय ये डिटेल्स तैयार रखें-
ऑनलाइन रिजल्ट देखने के बाद असली मार्कशीट कुछ दिनों में स्कूल के जरिए दी जाएगी। छात्र अपने-अपने स्कूल से इसकी हार्ड कॉपी ले सकेंगे। पिछले साल कक्षा 5वीं का पास प्रतिशत लगभग 97.30% था। खास बात यह है कि 5वीं में किसी छात्र को फेल नहीं किया जाता, सभी को प्रमोट किया जाता है।
रिजल्ट में आपको ये जानकारी मिलेगी-
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।