RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: RBSE राजस्थान 10th Result 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। शिक्षा मंत्री ने खुद बताया है कि राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट कब और कितने बजे आएगा। जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट और ऑफिशियल वेबसाइट, DigiLocker व SMS से रिजल्ट कैसे चेक करें।

RBSE 10th Result 2026 Date: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है। राजस्थान शिक्ष मंत्री ने रिजल्ट जारी करने की डेट और टाइम का ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की तरफ से 24 मार्च 2026 को राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। दोपहर 1 बजे शिक्षा मंत्री खुद रिजल्ट जारी करेंगे, वहीं राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की डेट भी सामने आ गई है, जिसके अनुसार 31 मार्च को राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। RBSE 10th Result 2026 डेट की आधिकारिक पुष्टि होने के बाद करीब 10 लाख छात्र-छात्राओं के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। जानिए राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद कहां-कहां और कैसे चेक करें, ऑफलाइन या SMS से रिजल्ट चेक करने का तरीका समेत जरूरी डिटेल्स।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब आयेगा राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026, 12वीं की डेट भी आई

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो चुका है। पहले 20 मार्च और फिर 23 मार्च की संभावित तारीख सामने आई थी, लेकिन तय समय पर रिजल्ट जारी नहीं हुआ। अब शिक्षा में मंत्री ने साफ कर दिया है कि राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026, 24 मार्च को और राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा 31 मार्च 2026 को की जाएगी।

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के साथ ही 5वीं और 8वीं का रिजल्ट भी होगा जारी?

राजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा के परिणाम के साथ-साथ इस बार 5वीं और 8वीं कक्षाओं के नतीजे भी जारी किए जाएंगे। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के कार्यालय से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, वे दोपहर 1 बजे अजमेर स्थित माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मुख्यालय से परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे। खास बात यह है कि इस बार राजस्थान बोर्ड मार्च महीने में ही रिजल्ट घोषित कर नया रिकॉर्ड बनाने की ओर है। पहली बार ऐसा होगा जब सेकेंडरी (10वीं) परीक्षा का रिजल्ट मार्च में जारी किया जाएगा।

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद कहां देखें?

रिजल्ट आने के बाद छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे:

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in
  • results.digilocker.gov.in

ऑफिशियल वेबसाइट से कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब “Secondary Exam Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • दिए गए स्थान पर अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट जरूर निकाल लें।

DigiLocker से राजस्थान बोर्ड मार्कशीट कैसे देखें?

  • results.digilocker.gov.in पर जाएं।
  • मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें।
  • “Issued Documents” सेक्शन में जाएं।
  • “Board of Secondary Education, Rajasthan” चुनें।
  • रोल नंबर और अन्य जानकारी भरें।
  • आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।

SMS से कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026

अगर वेबसाइट स्लो हो जाए तो SMS से भी रिजल्ट ऑफलाइन यानी बिना इंटरनेट के देखा जा सकता है-

  • अपने मोबाइल मैसेज में लिखें: RJ10 स्पेस रोल नंबर
  • भेजें: 5676750 या 56263
  • कुछ ही देर में रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा

क्या ऑनलाइन मार्कशीट ही फाइनल होगी?

नहीं, ऑनलाइन दिखाई देने वाली मार्कशीट केवल प्रोविजनल होती है। छात्रों को बाद में अपने स्कूल से ओरिजिनल हार्ड कॉपी प्राप्त करनी होगी।

कब हुई थी राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026?

इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चली थीं। बोर्ड ने पूरे राज्य में 6195 परीक्षा केंद्र बनाए थे, जहां 175 विषयों की परीक्षा आयोजित कराई गई। कॉपी जांच के लिए करीब 30,915 परीक्षकों को लगाया गया था, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा सके।

आखिर क्यों हो रही है राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में देरी?

हालांकि बोर्ड ने देरी की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि कॉपियों के मूल्यांकन या डेटा प्रोसेसिंग में कुछ तकनीकी या प्रशासनिक कारण सामने आए हैं। इसी वजह से घोषित तारीख पर रिजल्ट जारी नहीं हो पाया।

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट: पिछले 5 सालों का पास पर्सेंटेज

अगर पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो पास प्रतिशत में उतार-चढ़ाव साफ नजर आता है-

  • 2021: 99.19% (सबसे ज्यादा)
  • 2022: 96.33%
  • 2023: 92.35%
  • 2024: 98.04%
  • 2025: 93.6%