BSEB Matric Inter Result 2026 Kab Aayega: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट क्या है? रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका, ऑफिशियल वेबसाइट लिंक और टॉपर्स वेरिफिकेशन वीडियो।
Bihar Board 10th 12th Result 2026 Date Update: बिहार बोर्ड के लाखों छात्र जिस पल का इंतजार कर रहे हैं, उसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले जहां 20 मार्च 2026 को मैट्रिक रिजल्ट जारी होने की संभावना जताई जा रही थी, वहीं अब ताजा जानकारी के मुताबिक नतीजों में थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। सूत्रों का कहना है कि Bihar School Examination Board (BSEB) रिजल्ट जारी करने से पहले सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने में जुटा है, जिसमें टॉपर्स वेरिफिकेशन भी शामिल है। टॉपर्स वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद मार्क्स अपलोडिंग प्रक्रिया होगी, जिसके बाद ही रिजल्ट जारी किए जाएंगे। जानिए बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट कब जारी होंगे।
कब आएगा बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026?
मीडिया रिपोर्ट्स और बोर्ड से जुड़े सूत्रों के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अब 22 से 25 मार्च 2026 के बीच जारी किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। ऐसे में छात्रों को सलाह है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
बिहार बोर्ड टॉपर्स का वेरिफिकेशन क्यों है अहम?
बोर्ड हर साल रिजल्ट जारी करने से पहले टॉपर्स का इंटरव्यू और वेरिफिकेशन करता है। इस दौरान छात्रों से विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं और उनकी कॉपियों का मिलान किया जाता है। यह प्रक्रिया पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी होती है। इसी वजह से 12वीं (इंटर) टॉपर्स का वेरिफिकेशन वीडियो भी चर्चा में है, जो बताता है कि बोर्ड रिजल्ट जारी करने में कोई जल्दबाजी नहीं करता। नीचे देखें वीडियो-
बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 कब हुई थी?
- 12वीं (इंटर) परीक्षा: 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026
- 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा: 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026
- अब कॉपियों की जांच और टॉपर्स वेरिफिकेशन लगभग अंतिम चरण में है।
बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 कहां और कैसे चेक करें?
बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र इन वेबसाइट्स पर अपना स्कोर देख सकेंगे:
- biharboardonline.bihar.gov.in
- results.biharboardonline.com
- digilocker.gov.in
बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें-
- ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।
- अपनी कक्षा के अनुसार “Bihar Board 10th Result 2026” या “Bihar Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- रोल कोड और रोल नंबर भरें।
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट जरूर लें।
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 मार्कशीट में क्या मिलेगा?
ऑनलाइन मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल स्टेटस जैसी सभी जरूरी जानकारी होगी। ध्यान रखें कि यह प्रोविजनल मार्कशीट होगी, असली मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलेगी।
बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
- 10वीं: हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी
- 12वीं: थ्योरी में 30% और प्रैक्टिकल में 33% अंक अनिवार्य
रिजल्ट के बाद क्या विकल्प होंगे?
अगर किसी छात्र को अपने नंबर से संतुष्टि नहीं होती है, तो वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है। वहीं, एक या दो विषयों में फेल होने पर कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प भी मिलेगा।


