बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में रिसर्च एसोसिएट्स की होगी बहाली, जानें डिटेल

Published : Oct 24, 2019, 02:34 PM IST
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में रिसर्च एसोसिएट्स की होगी बहाली, जानें डिटेल

सार

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी  (BHU) में जूनियर रिसर्च फेलो और जूनियर रिसर्च एसोसिएट के पदों पर बहालियां निकली हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर है।

करियर डेस्क। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी  (BHU) में जूनियर रिसर्च फेलो और जूनियर रिसर्च एसोसिएट के पदों पर बहालियां निकली हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर है। उम्मीदवार बीएचयू की आधारिकारिक वेबसाइट  www.bhu.ac.in पर जाकर इस संबंध में विशेष जानकारी ले सकते हैं। 

जूनियर रिसर्च फेलो 
इस पद के लिए उम्मीदवार को कम्प्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। उन उम्मीदवारों को वरीयता मिलेगी, जिन्होंने NET/GATE परीक्षा पास कर रखी हो। 

जूनियर रिसर्च एसोसिएट 
इस पोस्ट के लिए उम्मीदवार का पी.एचडी होना जरूरी है। रिसर्च एसोसिएट पद पर बहाली कम्प्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में होगी। कैंडिटेट्स का कम से कम एक रिसर्च पेपर किसी रिसर्च जर्नल में प्रकाशित होना चाहिए। 

कैसे करें अप्लाई
उम्मीदवार अपना बायोडाटा तमाम विवरणों के साथ प्रोफेसर विवेक कुमार सिंह को अन्वेषक, कम्प्यूटर विज्ञान विभाग. विज्ञान संस्थान, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी-221005, उत्तर प्रदेश के पते पर डाक से भेजें या vivekfibhu.ac.in पर ऑनलाइन अप्लाई करें। 
 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Passport vs Citizenship Debate: भारत में नागरिकता का असली डॉक्यूमेंट क्या है?
Most Powerful Earthquakes: सुनामी-तबाही और लाखों मौत... दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली भूकंपों की कहानी