Ritu Barala Biography: रितु बराला कौन हैं और सुर्खियों में क्यों? जानें एजुकेशन, फैमिली और करियर

Published : Oct 15, 2026, 01:44 PM IST
Ritu Barala Biography

सार

Who Is Ritu Barala: कौन हैं रितु बराला? जो दिल्ली प्रदर्शन के बाद से ही सुर्खियों में हैं। जानें रितु बराला को, एक किसान की बेटी से छात्र नेता तक का सफर, उनकी एजुकेशन, फैमिली, करियर और पर्सनल लाइफ की रोचक बातें।

Ritu Barala: राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आने के बाद रितु बराला चर्चा में हैं। दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए छात्रों में शामिल रितु ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि उनके पैरों पर कई बार डंडे मारे गए, जिससे पैर नीले पड़ गए। इस दौरान राहुल गांधी ने उनकी हिम्मत की तारीफ करते हुए उन्हें ‘शेरनी’ कहा। इसके बाद लोगों के मन में सवाल है कि आखिर रितु बराला कौन हैं, उनकी पढ़ाई कहां हुई और राजस्थान के एक किसान परिवार से आने वाली इस छात्रा ने छात्र राजनीति में अपनी पहचान कैसे बनाई?

कौन हैं रितु बराला और कहां से रखती हैं ताल्लुक?

रितु बराला राजस्थान के झुंझुनूं जिले के बारी का बास गांव की रहने वाली हैं। वह एक साधारण किसान परिवार से आती हैं। उनके पिता महेंद्र सिंह बराला खेती करते हैं, जबकि उनकी मां अनीता देवी गृहिणी हैं। रितु का एक छोटा भाई राहुल भी है, जो जयपुर में रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रहा है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर छात्र राजनीति में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना रितु के सफर का अहम हिस्सा है। फिलहाल NSUI की राष्ट्रीय सचिव के रूप में वह छात्र राजनीति में सक्रिय हैं।

ये भी पढ़ें- कौन हैं रितु बराला? राहुल गांधी ने कंधे पर हाथ रखकर कहा ‘ये शेरनी है’

रितु बराला की एजुकेशन कितनी है?

रितु ने अपनी शुरुआती पढ़ाई चिड़ावा के डालमिया बालिका विद्यालय से की। इसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए जयपुर पहुंचीं और महारानी कॉलेज में पढ़ाई की। आगे उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। पढ़ाई के साथ छात्र गतिविधियों में उनकी भागीदारी ने उन्हें कॉलेज की राजनीति में आगे बढ़ने का मौका दिया।

कॉलेज अध्यक्ष से NSUI की राष्ट्रीय सचिव तक कैसे पहुंचीं?

रितु बराला की पहचान सिर्फ राजनीतिक प्रदर्शनों तक सीमित नहीं है। वह महारानी कॉलेज की छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। साल 2022 में उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भी चुनाव लड़ा था। छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता के जरिए उन्होंने NSUI में अपनी भूमिका मजबूत की। कांग्रेस का यह छात्र संगठन विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्र हितों से जुड़े मुद्दे उठाता है। रितु का राष्ट्रीय सचिव बनना उनके राजनीतिक सफर का एक अहम पड़ाव है।

खेल और NCC से भी जुड़ा रहा है रितु का सफर

रितु बराला अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो खिलाड़ी रह चुकी हैं। इसके अलावा वह राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) से भी जुड़ी रही हैं। खेल और अनुशासन से जुड़े इन अनुभवों के साथ छात्र राजनीति में उनकी सक्रियता उनकी सार्वजनिक पहचान का हिस्सा रही है।

ये भी पढ़ें- Virat Kohli Controversy: विराट के शतक पर CJP नेता दीपके का 3 साल पुराना ट्वीट अब क्यों हो रहा वायरल?

राहुल गांधी ने क्यों कहा ‘शेरनी’?

दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिए गए छात्रों के मामले ने राजनीतिक चर्चा तेज कर दी। रितु ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए अपने पैरों पर चोट लगने की बात कही। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने उन्हें मीडिया के सामने पेश किया और उनके साहस की तारीफ करते हुए ‘शेरनी’ कहा। इस घटनाक्रम के बाद रितु बराला का नाम सुर्खियों में आ गया।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं तेजस पार्थसारथी सुदर्शन? PM मोदी को मेट्रो में मिले सिर्फ 90 सेकंड, बता दिए AI के 2 बड़े आइडिया
अंबानी के घर में कुक के हेल्पर की कितनी है सैलरी? ₹1 लाख तक के दावे का जानिए सच