MSc डिग्री वालों के लिए असिस्टेंट टेस्टिंग ऑफिसर और सुपरिटेंडेंट गार्डन की वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

Published : Feb 14, 2021, 12:06 PM ISTUpdated : Feb 14, 2021, 12:12 PM IST
MSc डिग्री वालों के लिए असिस्टेंट टेस्टिंग ऑफिसर और सुपरिटेंडेंट गार्डन की वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

सार

असिस्टेंट टेस्टिंग ऑफिसर के लिए: कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से जियोलॉजी या केमेस्ट्री में से किसी एक विषय में एमएससी डिग्री पास होनी चाहिए। तथा संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव भी होना अनिवार्य है।

करियर डेस्क.  RPSC Recruitment 2021: सरकारी नौकरी से जुड़ी एक शानदार खबर है और ये मौका है राजस्थान में। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट टेस्टिंग ऑफिसर और सुपरिटेंडेंट गार्डन के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। 

असिस्टेंट टेस्टिंग ऑफिसर और सुपरिटेंडेंट गार्डन के पदों पर भर्ती संबंधी नोटिफिकेशन राजस्थान लोक सेवा आयोग के ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की गई है। जो कैंडिडेट्स इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं वे 17 फरवरी से 16 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। यहां क्लिक करके पूरा नोटिफिकेशन पढ़ें 

पदों की कुल संख्या एवं विवरण

असिस्टेंट टेस्टिंग ऑफिसर – 04 पद
सुपरिटेंडेंट गार्डन -01 पद

महत्वपूर्ण तारीखें:

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 11 फरवरी 2021
  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख: 17 फरवरी 2021
  • ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख: 16 मार्च 2021

 

शैक्षिक योग्ताएं :

असिस्टेंट टेस्टिंग ऑफिसर: कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से जियोलॉजी या केमेस्ट्री में से किसी एक विषय में एमएससी डिग्री पास होनी चाहिए। तथा संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव भी होना अनिवार्य है।

सुपरिटेंडेंट गार्डन: इस पद के लिए कैंडिडेट्स को मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय /संस्थान से हॉर्टिकल्चर विषय के साथ बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री पास होनी चाहिए तथा कैंडिडेट्स के पास दो साल का अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा

1 जनवरी 2022 को: इन दोनों पदों के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 21 साल से कम और अधिकतम आयु 40 साल से अधिक नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार के नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।

आवेदन शुल्क:

  • सामान्य वर्ग व अन्य राज्य के उम्मीदवार - 350 रुपये
  • ओबीसी, बीसी - 250 रुपये
  • एससी, एसटी - 150 रुपये

 

ऐसे करें आवेदन

कैंडिडेट्स इन पदों के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तारीख के पहले ऑनलाइन अप्लाई करें। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

MP Topper Pratibha Singh Solanki : IAS बनना चाहती हैं टॉपर प्रतिभा, 499 अंक लाकर रचा इतिहास
HBSE 12th Result 2026 Date: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर! मई में आएगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक