10वीं पास के लिए उत्तराखंड में शानदार सरकारी नौकरी का मौका, 69 हजार तक मिलेगी सैलेरी

Published : Feb 13, 2021, 04:56 PM IST
10वीं पास के लिए उत्तराखंड में शानदार सरकारी नौकरी का मौका, 69 हजार तक मिलेगी सैलेरी

सार

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तक निर्धारित की गई है। यहां हम आपको इस नौकरी से जुड़ी सभी जरूरी जानकरी दे रहे हैं जिसमें शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, सैलरी से लेकर चयन प्रक्रिया तक शामिल है। 

करियर डेस्क. UKSSSC Recruitment 2021: सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए एक शानदार अवसर है। उत्तराखंड में 10वीं कक्षा पास कैंडिडेट्स इसके पात्र हैं। यहां उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सेक्रेट्रिएट सिक्योरिटी के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। कुल 33 पदों पर भर्तियां होंगी। 10 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 26 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। 

इच्छुक उम्मीदवार उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट  www.sssc.uk.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। यहां डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी सीधा आवेदन कर सकते हैं। 

यहां हम आपको इस नौकरी से जुड़ी सभी जरूरी जानकरी दे रहे हैं जिसमें शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, सैलरी से लेकर चयन प्रक्रिया तक शामिल है। 

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन करने की तिथि : 10 फरवरी, 2021
आवेदन करने आखिरी तारीख : 26 मार्च, 2021
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख : 28 मार्च, 2021

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास  होना जरूरी है।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तक निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए हुए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। 

परीक्षा शुल्क

सामान्य वर्ग के लिए परीक्षा शुल्क ₹300 है। राज्य के आरक्षित वर्ग के लिए परीक्षा शुल्क ₹150 है।

चयन प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा के माध्यम से कैंडिडेट्स का चयन किया जाएगा। 

वेतन (Salary) 

भर्ती होने वाले उम्मीदवार को 27700 – 69100/-  रुपए प्रति महीना मिलेगा। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!