Sainik School Admission: सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट जारी, जानें कैसे होगा एडमिशन, क्या है इसकी प्रोसेस

Published : Mar 01, 2022, 12:22 PM IST
Sainik School Admission: सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट जारी, जानें कैसे होगा एडमिशन, क्या है इसकी प्रोसेस

सार

NTA ने आंसर की को चुनौती देने का विकल्प भी स्टूडेंट्स को दिया था। उसके बाद विशेषज्ञों द्वारा चुनौतियों का सत्यापन किया गया और परिणामों को विशेषज्ञों द्वारा फाइनल आंसर-की जारी किया गया है। 

करियर डेस्क. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (Sainik School Admission 2022) 2022 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। कक्षा 6 और 9 के रिजल्ट वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर उपलब्ध है। बता दें कि सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 9 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी। इससे पहले, NTA ने कक्षा 6 और 9 के लिए सैनिक स्कूल आंसर की 2022 जारी किया था। NTA ने आंसर की को चुनौती देने का विकल्प भी स्टूडेंट्स को दिया था। उसके बाद विशेषज्ञों द्वारा चुनौतियों का सत्यापन किया गया और परिणामों को विशेषज्ञों द्वारा फाइनल आंसर-की जारी किया गया है।


ऐसे करें रिजल्ट चेक 
स्टूडेंट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर, ‘AISSEE 2022 NTA Score card’ लिंक पर क्लिक करें।
अब आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
अब सिक्योरिटी पिन भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
NTA AISSEE स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

कैसे होगा सीटों का आवंटन
इस साल सैनिक स्कूल कक्षा 6 में प्रवेश के लिए लड़कियां भी आवेदन कर सकती हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया में, सीट आवंटन के लिए प्रमुख मानदंडों में से एक सैनिक स्कूल प्रवेश कट ऑफ मार्क्स 2022 है। मेरिट सूची रैंकर्स के लिए है जो परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करते हैं और अपने बेहतर के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश में सीट सुरक्षित करते है।

सैनिक स्कूल एडमिशन के लिए पात्रता
स्टूडेंट्स की उम्र 31 मार्च 2022 को 10 से 12 साल के बीच हो। किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ रहा हो। छठवीं कक्षा में लड़कियों के लिए प्रवेश खुला है। आयु मानदंड लड़कों के समान है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लड़कियों के लिए सीटों की उपलब्धता की जांच करें। कक्षा 9 प्रवेश के लिए सैनिक स्कूल एडमिशन 2022 के लिए पात्रता लड़के जिनकी उम्र 31 मार्च 2022 तक 13-14 वर्ष के बीच है। प्रवेश के समय छात्र किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से आठवीं कक्षा उत्तीर्ण हो।

इसे भी पढ़ें- Job Alert: गेल इंडिया में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर निकली भर्ती, 1 लाख रुपए तक मिलेगी सैलरी

Job Alert: BSNL में डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई, कितनी मिलेगी सैलरी

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

JEE Main 2026 Session 1 Result Date: इस दिन आएगा रिजल्ट, NTA ने जारी किया नोटिस
CBSE Exam Guidelines 2026: रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक सख्ती, छात्रों को दी गई ये खास चेतावनी