
Sara Tendulkar Profession: क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर आज यानी 12 अक्टूबर को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर सचिन ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। सारा अक्सर अपनी खूबसूरती, फैशन और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन उनकी जिंदगी सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं है। उन्होंने पढ़ाई से लेकर करियर तक अपनी अलग राह चुनी है। तो आइए जानते हैं सारा तेंदुलकर की एजुकेशन, करियर और उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
सारा ने बायोमेडिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने लंदन के यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) से क्लिनिकल और पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में मास्टर डिग्री हासिल की। उन्हें शुरू से ही इंसानी शरीर और साइंस को समझने में दिलचस्पी थी। यही वजह है कि उन्होंने क्रिकेट या फिल्मों के बजाय पढ़ाई से जुड़े अपने पसंदीदा क्षेत्र को चुना।
सारा तेंदुलकर सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन में डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। यह फाउंडेशन बच्चों की सेहत, शिक्षा और खेल से जुड़े काम करता है। सारा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कश्मीर में फाउंडेशन से जुड़े अस्पताल के दौरे के दौरान उन्होंने ऐसे बच्चों से मुलाकात की, जिनकी सर्जरी से जिंदगी में बड़ा बदलाव आया था। इस अनुभव ने उन्हें सामाजिक कामों से और करीब से जुड़ने की प्रेरणा दी।
सारा की दिलचस्पी सिर्फ पढ़ाई और सामाजिक कामों तक नहीं है। वह फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़े क्षेत्र में भी काम करती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह करीब तीन साल तक स्किनकेयर कंपनी में काम कर चुकी हैं। साल 2024 में वह कोरियन ब्यूटी ब्रांड लानेज की ब्रांड एंबेसडर भी बनी थीं।
ये भी पढ़ें- ‘प्यार दोस्ती है…’, सारा तेंदुलकर ने बताया कैसा होना चाहिए उनका फ्यूचर पार्टनर
सारा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर अक्सर चर्चा होती रही है, लेकिन उन्होंने साफ किया था कि फिलहाल एक्टिंग में उनकी दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने बताया कि कैमरे के सामने एक्टिंग करना उन्हें सहज नहीं लगता। वह उन्हीं कामों को चुनना चाहती हैं, जिनमें उनकी वास्तविक रुचि हो।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।