पटना में सरकारी नौकरी का मौका : बिना परीक्षा होगा सेलेक्शन, हर महीने 2.50 लाख तक सैलरी

Published : Aug 24, 2022, 04:59 PM IST
पटना में सरकारी नौकरी का मौका : बिना परीक्षा होगा सेलेक्शन, हर महीने 2.50 लाख तक सैलरी

सार

बिहार की राजधानी पटना में सरकारी नौकरी करने का बेहतरीन मौका आया है। जॉब पाने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले तक अपना आवेदन फॉर्म भर दें। लास्ट डेट के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

करियर डेस्क : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) में सुनहरा मौका है। वही, उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास मेडिकल एजुकेशन में पीजी और स्पेशलाइजेशन की डिग्री है। पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की तरफ से स्वास्थ्य शिक्षा क्षेत्र में फैकल्टी के पदों पर आवेदन मंगाए गए हैं। अनुभव के आधार पर इन पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर फाइनल रुप से चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने 1.67 लाख रुपे से 2.50 लाख रुपए तक सैलरी मिलेगी।

कब तक और कहां कर सकते हैं आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पटना एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट aiimspatna.edu.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म कंप्लीट कर सकते हैं। कुल 173 पदों पर भर्ती की जानी है। उम्मीदवार 26 सितंबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क
एम्स पटना में फैकल्टी पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,500 रुपए निर्धारित है। जबकि ईडब्ल्यूएस, एससी-एसटी  कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को 1200 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं, दिव्यांग श्रेणी यानी PWBD से आने वाले उम्मीदवार के लिए आवेदन पूरी तरह फ्री रखा गया है। उन्हें कोई भी शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।

वैकेंसी डिटेल और सैलरी
कुल पद- 173
प्रोफेसर- 43 पद,पे लेवल 14ए और 7वें वेतनमान के आधार पर सैलरी दी जाएगी।
एडिशनल प्रोफेसर- 36 पद, पे लेवल 13 ए-2,  7वें वेतनमान के आधार पर सैलरी मिलेगी।
एसोसिएट प्रोफेसर- 47 पद, पे लेवल 12 ए-1 और 7वें वेतनमान के आधार पर सैलरी दी जाएगी।
असिस्टेंट प्रोफेसर- 47 पद,  पे लेवल 12, 7वें वेतनमान के आधार पर सैलरी और सुविधाएं निर्धारित।

इसे भी पढ़ें
क्‍या है बिहार श‍िक्षक भर्ती का मामला : जानें क्यों सड़क पर उतरे उम्मीदवार, क्या है डिमांड

बिहार में आएगी नौकरियों की बहार: 1 लाख से ज्यादा बंपर वैकेंसी का प्लान, जानें किस विभाग में सबसे ज्यादा

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!