Sarkari Naukri Ki Taiyari : सरकारी नौकरी की कर रहे तैयारी, 'Vitamins' को न करें इग्नोर

प्रतियोगी परीक्षाओं में कुछ सेक्शन ऐसे होते हैं, जिनसे एक दो या ज्यादा सवाल आते ही आते हैं। इन्हीं में शामिल है विटामिन्स। अगर सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो इससे जुड़े सवालों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। जानें परीक्षाओं के लिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न..
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 2, 2022 9:20 AM IST / Updated: Sep 02 2022, 03:03 PM IST

करियर डेस्क : अगर आप सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) और प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) की तैयारी कर रहे हैं तो आपको कई प्रश्नों को ध्यान कर याद कर लेना चाहिए। ये ऐसे सवाल होते हैं जो अक्सर ही कई परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। एसएससी (SSC) एग्जाम हो या यूपीएससी (UPSC) या फिर कोई और भी कॉम्पटिशन हर जगह विटामिन, उनके सोर्स, उनसे जुड़ी बीमारियां और उनके रासायनिक नाम से जुड़े कई प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए इन सवालों की अनदेखी कभी नहीं करनी चाहिए। ये आपके स्कोर को और सेलेक्शन के चांसेस को बढ़ा देते हैं। आइए जानते हैं विटामिन से जुड़ी सभी जानकारियां...

Vitamin- A
विटामिन ए का रासायनिक नाम (Chemical Name) रेटिनॉल होता है। इसकी कमी से रतौंधी रोग होती है। गाजर, दूध, अंडा और फल में यह विटामिन पाया जाता है।

Latest Videos

Vitamin- B1
विटामिन बी-1 का केमिकल नाम थायमिन होता है। इसकी कमी से बेरी-बेरी नाम की बीमारी होती है। मुंगफली, आलू और सब्जियों में ये प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

Vitamin- B2
विटामिन बी-2 का रासायनिक नाम राइबोफ्लेबिन है। इसकी कमी से त्वचा फटने लगती है, आंख से संबंधित रोग होने लगते हैं। अंडे, दूध, हरी सब्जियों में यह विटामिन पाया जाता है।

Vitamin- B3
विटामिन बी-3 का नाम पैंटोथेनिक अम्ल है। इसकी कमी से बाल सफेद होने लगते हैं, पैरों में जलन महसूस होती  है। दूध, मूंगफली मांस और टमाटर में यह पाया जाता है।

Vitamin- B5
विटामिनट बी-5 का केमिकल नाम निकोटिनेमाइड यानी नियासिन है. मासिक विकास यानी चमड़े से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं, जिन्हें पेलाग्रा भी कहते हैं। मांस, मूंगफली, आलू में यह विटामिन पायी जाती है।

Vitamin- B6
विटामिन बी-6 का रासायनिक नाम पाइरीडॉक्सिन है। एनीमिया, त्वचा रोग इसकी कमी से होते हैं. दूध, मांस, सब्जियों में यह पाया जाता है।

Vitamin- H/B7
इस विटामिन का रासायनिक नाम बायोटिन है। इसकी कमी होने पर बाल झड़ने लगते हैं और स्किन प्रॉब्लम बढ़ जाती है। यीस्ट, गेहूं, अंडा में यह प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

Vitamin- B12
विटामिन बी-12 का रासायनिक नाम सायनोकोबालमिन है। इसकी कमी से एनीमिया जैसे रोग हो जाते हैं। दूध और मांस में यह पाया जाता है।

Vitamin- C
विटामिन सी का रासायनिक नाम एस्कार्बिक एसिड है। इसकी कमी से स्कर्वी, मसूड़ों का फुलना  जैसी समस्या होती है। खट्टी चीजों में यह पाया जाता है, जैसे- नींबूस आंवला, संतरा

Vitamin- D
विटामिन डी का रासायनिक नाम कैल्सिफेरॉल है। इसकी कमी से रिकेट्स होता है। सूर्य के प्रकाश में यह विटामिन पाया जाता है।

Vitamin- E
विटामिन ई का केमिकल नाम टेकोफेरॉल है। इसकी कमी से प्रजनन शक्ति में कमी आती है। दूध, मक्खन और हरी सब्जियों में यह ज्यादा पाया जाता है। 

Vitamin- K
विटामिन 'के' का रासायनिक नाम फिलोक्वीनॉन है। इसकी कमी से खून जम जाता है या खून का थक्काबन जाता है। दूध, टमाटर और हरी सब्जियों में यह पाया जाता है।

इसे भी पढ़ें
UPSSSC PET 2022: एग्जाम पास करने ये 10 सवाल हो सकते हैं इंपॉर्टेंट, इग्नोर करने की गलती न करें

Interview Tricky Questions: हिंदी है दमदार तो दीजिए इन सवालों के जवाब, जानें कितने जीनियस हैं आप


 

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
घूंघट वाली महिला सरपंच का फर्राटेदार अंग्रेजी भाषण, IAS Tina Dabi भी सुनकर रह गई दंग
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों