
करियर डेस्क : उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी भर्ती (UP Anganwadi Bharti 2022) का इंतजार खत्म होने जा रहा है। 50 हजार से ज्यादा पदों पर होने वाली इस भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी में आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता के 50,000 से ज्यादा पद भरे जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने खाली पदों को चिन्हित कर लिया है। राज्य सरकार की तरफ से भी प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी गई है। नवंबर महीने में ही यह भर्ती शुरू हो सकती है। जल्द ही इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
दो फेज में होगी आंगनबाड़ी की भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह भर्ती प्रक्रिया दो फेज में पूरी की जाएगी। अगले 6 महीने के भीतर पहला फेज पूरा हो जाएगा। पहले चरण में कुल 20,000 पद भरे जाएंगे। इसके बाद एक साल के अंदर 30 हजार पद और भी भर लिए जाएंगे।
यूपी में आंगनबाड़ी के खाली पद
बता दें कि यूपी में वर्तमान की स्थिति ये है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 लाख 89 हजार 836 पद प्रस्तावित हैं। इसी में से 50,000 से ज्यादा पद खाली हैं। जल्द ही इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भर्ती से जुड़े आवेदन, योग्यता, उम्र सीमा और सेलेक्शन प्रॉसेस की जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि जो भी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे समय-समय पर यूपी बाल विकास विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट balvikasup.gov.in पर जाकर अपडेट चेक करते रहें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में बड़ी संख्या में शिक्षकों की भर्ती भी जा सकती है। राज्य सरकार की तरफ से खाली पदों की जानकारी मांगी गई है।
ये भी पढ़ें
CTET 2022 : सीटेट रजिस्ट्रेशन आज से, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी बात
UPSSSC PET Result 2022 : कब आएगा यूपी पीईटी का रिजल्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi