
करियर डेस्क। Sbi Clerk Prelims Result 2022LIVE: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट 2022 (SBI Clerk prelims result 2022) की घोषणा कर दी गई है। यह कट-ऑफ और स्कोर कार्ड के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर देखी जा सकती है। प्रारंभिक परीक्षा के लिए उम्मीदवार अपने एसबीआई क्लर्क 2022 के रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवार अपने रोल नंबर के साथ लॉग-इन कर सकते हैं।
SBI क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2022 देशभर के अलग-अलग एग्जाम सेंटरों पर 12 नवंबर, 19 नवंबर, 20 नवंबर और 25 नवंबर 2022 को आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने कट-ऑफ नंबर के समान या उससे अधिक नंबर हासिल किए हैं, वे SBI क्लर्क मुख्य परीक्षा 2022 दे सकेंगे। बता दें कि बैंक की ओर से एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा जल्द आयोजित की जाएगी। यहां उम्मीदवारों की सुविधा के लिए रिजल्ट से जुड़ी डायरेक्ट लिंक दी जा रही है। इसके अलावा उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क 2022 प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर चेक कर सकते हैं।
उम्मीदवार ऐसे चेंक करें SBI क्लर्क 2022 प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट-
न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi