SBI Clerk Recruitment 2022: जानें कितने नंबर की होगी परीक्षा, किस सब्जेक्ट से आएंगे कितने प्रश्न

एसबीआई ने क्लर्कियल कैडर में 5000 से ज्यादा जूनियर एसोसिएट के पदों पर आवेदन मंगाए हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरे जा रहे हैं। नवंबर में प्रारंभिक परीक्षाएं होनी हैं। इससे पहले समझिए इस भर्ती परीक्षा का पूरा पैटर्न..

Asianet News Hindi | Published : Sep 12, 2022 8:11 AM IST

करियर डेस्क : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में क्लर्क पदों पर भर्ती (SBI Clerk Recruitment 2022) की जा रही है। नवंबर, 2022 में एग्जाम भी आयोजित किए जाएंगे। कुल 5,008 से पदों पर होने वाली इस भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है। आवेदन की आखिरी तारीख 27 सितंबर, 2022 है। एग्जाम से पहले आइए जानते हैं एसबीआई क्लर्क परीक्षा की योग्यता, उम्र सीमा, एग्जाम पैटर्न और किस-किस सेक्शन से कितने मार्क्स के सवाल पूछे जाएंगे...

योग्यता और उम्र सीमा
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। 30 नवंबर 2022 से पहले की डिग्री मान्य होगी। फाइनल ईयर या सेमेस्टर के स्टूडेंट्स भी इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन होने पर 30 नवंबर, 2022 तक उन्हें इसका प्रमाण देना होगा। उम्मीदवरों की न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एसबीआई क्लर्क 2022 एग्जाम पैटर्न
प्रारंभिक परीक्षा कुल 100 नंबर की आयोजित की जाएगी। एक घंटे के पेपर में ऑब्जेक्टिव टाइप के सवाल पूछे जाएंगे। तीन सेक्शन इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी  और रीजनिंग पर पूरा पेपर आधारित होगा। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान होगा। हर गलत जवाब के लिए 1/4 अंक काटे जाएंगे। एग्जाम का पूरा पैटर्न देखिए..

सेक्शन        प्रश्न         नंबर        टाइम
इंग्लिश        30          30          20 मिनट
न्यूमेरिकल   35           35         20 मिनट
रीजनिंग       35           35         20 मिनट
कुल           100          100       60 मिनट (1 घंटा)

महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की आखिरी तारीख- 27 सितंबर, 2022
एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2022- नवंबर, 2022
परीक्षा एडमिट कार्ड- 29 अक्टूबर, 2022
मुख्य परीक्षा- दिसंबर, 2022 या जनवरी, 2023

इसे भी पढ़ें
IBPS PO Exam ABCD: एग्जाम पैटर्न, सेलेबस, बैंक वाइज वैकेंसी, सैलरी और जानें सभी डिटेल्स

SBI Clerk Notification 2022: एसबीआई में क्लर्क बनने का गोल्डन चांस, 5000 से ज्यादा वैकेंसी, जल्दी करें

Share this article
click me!