SBI PO prelims 2022 का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें डिटेल

Published : Jan 18, 2023, 06:24 AM IST
SBI PO prelims 2022 का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें डिटेल

सार

SBI PO Prelims 2022 results: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पीओ प्रारंभिक परीक्षा 2022 देशभर में 17 दिसंबर, 18 दिसंबर, 19 दिसंबर और 20 दिसंबर को आयोजित की गई थी। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए 1673 खाली पद भरे जाएंगे।

करियर डेस्क। SBI PO Prelims 2022 results: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया-प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा यानी SBI PO प्री-लिम्स एग्जाम-2022 रिजल्ट: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 17 जनवरी 2023 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर SBI प्रोबेशनरी अफसर (PO) प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट ( SBI probationary officers (PO) preliminary examination results) का ऐलान कर दिया है। बता दें कि एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा 2022 देशभर में 17 दिसंबर, 18 दिसंबर, 19 दिसंबर और 20 दिसंबर को आयोजित की गई थी। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए 1673 खाली पद भरे जाएंगे। यहां SBI PO प्रीलिम्स 2022 के रिजल्ट को चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक दिया गया है। उम्मीदवार यहां एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा 2022 का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

यहां देखें एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा 2022 का रिजल्ट ऐसे चेक करें- 
उम्मीदवार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in को ओपन करें। 
इसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट के होमपेज पर करियर सेक्शन में जाएं। 
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पीओ प्रीलिम्स 2022 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। 
उम्मीदवार यहां आवश्यक विवरण दर्ज करें और अपना रिजल्ट चेक करें। 

बता दें कि ऑनलाइन मुख्य परीक्षा 30 जनवरी 2023 को होगी। एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यह एसबीआई पीओ परीक्षा 1673 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा को पास कर लिया है, वे एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य हैं। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!