
SBI PO Recruitment 2026: अगर आप बैंक में अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 1500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आज यानी 18 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 8 जुलाई 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। जानिए इस वैकेंसी से जुड़ी डिटेल्स और कौन-कौन कर सकता है अप्लाई...
पद का नाम: प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)
कुल वैकेंसी: 1500
आवेदन शुरू: 18 जून 2026
आवेदन की लास्ट डेट: 8 जुलाई 2026
आवेदन मोड: ऑनलाइन
एसबीआई पीओ भर्ती के लिए कैंडिडेट्स का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएट होना जरूरी है। अच्छी बात यह है कि जो छात्र अभी ग्रेजुएशन के लास्ट ईयर या फाइनल सेमेस्टर में हैं, वे भी प्रोविजनल आधार पर आवेदन कर सकते हैं। हालांकि इंटरव्यू के समय उन्हें 30 सितंबर 2026 तक ग्रेजुएशन पास करने का प्रमाण देना होगा। इंजीनियरिंग, मेडिकल, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), कॉस्ट अकाउंटेंट और अन्य प्रोफेशनल डिग्री वाले कैंडिडेट्स भी अप्लाई कर सकते हैं।
उम्मीदवार की उम्र 1 अप्रैल 2026 को मिनिमम 21 साल और मैक्सिमम 30 साल होनी चाहिए। यानी कैंडिडेट्स का जन्म 2 अप्रैल 1996 से पहले और 1 अप्रैल 2005 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार एज लिमिट में छूट मिलेगी।
सामान्य, EWS, OBC- 750 रुपए
SC,ST, PwBD- कोई फीस नहीं
एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
1. प्रीलिम्स एग्जाम (Prelims Exam)
कुल क्वेश्चन: 100
कुल मार्क्स: 100
एग्जाम पीरियड: 1 घंटा
नया नियम: प्रीलिम्स में कोई सेक्शनल कटऑफ नहीं रखा गया है।
2. मेंस एग्जाम (Mains Exam)
प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
3. इंटरव्यू
मेन एग्जाम पास करने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड में शामिल होंगे।
ऑब्जेक्टिव टेस्ट में गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। हर गलत आंसर पर उस क्वेश्चन के नंबर का 1/4 भाग काटा जाएगा। अगर कोई प्रश्न छोड़ा जाता है, तो उस पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
SBI PO Notification 2026 की लिंक
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।