SBI PO Salary Growth: एसबीआई पीओ की शुरुआती सैलरी नहीं, जानिए 5 साल बाद कितनी हो जाती है कमाई

Published : Jun 18, 2026, 04:00 PM IST
SBI PO Salary Growth

सार

SBI PO In Hand Salary:  क्या आप जानते हैं कि SBI PO की शुरुआती सैलरी कितनी होती है और 5 साल बाद की कमाई कितनी पहुंच जाती है? एसबीआई पीओ का हर साल का सैलरी इंक्रीमेंट और भत्तों के बाद वेतन कितना बढ़ जाता है? क्या SBI PO बनने के बाद करियर ग्रोथ और सैलरी का गणित समझें?

SBI Probationary Officer Salary: एसबीआई पीओ भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। कुल 1500 पीओ पोस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2026 से शुरू है और आवेदन करने की लास्ट डेट 8 जुलाई 2026 तक है। योग्य व इच्छुक कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप भी SBI PO 2026 के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो आवेदन से पहले यह जानना जरूरी है कि नौकरी शुरू होने के बाद अगले कुछ वर्षों में आपकी सैलरी किस तरह बढ़ती है। क्या आप जानते हैं SBI PO बनने के बाद अगले 5 साल बाद सैलरी कितनी हो जाती है? क्या इस दौरान आय में बड़ा इजाफा होता है? जानिए पूरी डिटेल।

SBI PO को शुरुआत में कितनी मिलती है सैलरी?

SBI PO की नियुक्ति जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-1 (JMGS-1) में होती है। 2026 भर्ती के अनुसार शुरुआती बेसिक पे 48,480 रुपये है, जिसमें चार एडवांस इंक्रीमेंट का लाभ भी शामिल होता है। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), सिटी कम्पेनसेटरी अलाउंस (CCA), मेडिकल सुविधा, NPS और अन्य भत्ते मिलते हैं। पोस्टिंग के शहर और भत्तों के आधार पर इन-हैंड सैलरी अलग-अलग हो सकती है। कई मामलों में शुरुआती इन-हैंड सैलरी 70 हजार रुपये या उससे अधिक तक पहुंच जाती है, जबकि कुल वार्षिक CTC इससे काफी ज्यादा होता है।

5 साल में कितना बढ़ जाता है SBI PO का वेतन?

SBI PO की सैलरी सिर्फ वार्षिक इंक्रीमेंट से नहीं बढ़ती, बल्कि समय-समय पर मिलने वाले वेतन संशोधन, DA में बदलाव और संभावित प्रमोशन का भी असर पड़ता है। वर्तमान पे-स्केल के अनुसार शुरुआती बेसिक पे 48,480 रुपये है और पहले सात वर्षों तक हर साल 2,000 रुपये का इंक्रीमेंट मिलता है। इसका मतलब है कि पांच साल पूरे होने तक बेसिक पे लगभग 58,480 रुपये के आसपास पहुंच सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि DA और कई अन्य भत्ते बेसिक पे के अनुपात में बढ़ते हैं। इसलिए सिर्फ बेसिक वेतन ही नहीं, बल्कि कुल मासिक आय भी बढ़ती जाती है।

SBI PO को सिर्फ सैलरी ही नहीं, ये सुविधाएं भी

SBI PO को वेतन के अलावा कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलती हैं। इनमें मेडिकल सुविधा, लीव फेयर कंसेशन (LFC), पेंशन और रिटायरमेंट लाभ, लोन पर रियायती ब्याज दरें तथा अन्य कर्मचारी लाभ शामिल हैं। यही वजह है कि कुल कॉस्ट-टू-कंपनी (CTC) केवल हाथ में मिलने वाली सैलरी से कहीं ज्यादा होती है।

SBI PO का प्रमोशन बनाता है करियर को और आकर्षक

SBI में करियर ग्रोथ काफी अच्छी मानी जाती है। प्रदर्शन और आंतरिक प्रक्रियाओं के आधार पर अधिकारी आगे बढ़ सकते हैं। एक PO आगे चलकर असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर, चीफ मैनेजर और उससे भी ऊंचे पदों तक पहुंच सकता है। हर प्रमोशन के साथ वेतन और जिम्मेदारियां दोनों बढ़ती हैं।

क्या SBI PO नौकरी आर्थिक रूप से फायदेमंद है?

अगर आप स्थिर करियर, अच्छी आय और लंबे समय की ग्रोथ चाहते हैं, तो SBI PO देश की सबसे आकर्षक सरकारी नौकरियों में से एक मानी जाती है। शुरुआती सैलरी ही मजबूत होती है और 5 साल के भीतर वेतन, भत्तों और सुविधाओं को मिलाकर कुल पैकेज में शानदार बढ़ोतरी देखने को मिलती है। यही कारण है कि हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में अपनी किस्मत आजमाते हैं।

ध्यान दें: SBI समय-समय पर सैलरी रीविजन और भत्तों में बदलाव करता है, इसलिए सटीक राशि भर्ती वर्ष और लागू वेतन समझौते के अनुसार बदल सकती है।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

SBI PO Notification 2026: स्टेट बैंक में अफसर बनने का सपना आसान! प्रीलिम्स में अब नहीं होगी ये बड़ी टेंशन
नौकरी की तलाश खत्म! SBI ने निकाली 1500 PO वैकेंसी, जानें फाइनल ईयर वाले अप्लाई कर सकते हैं या नहीं