School Open or Closed Today: आज वाल्मीकि जयंती पर आपके शहर में स्कूल खुले हैं या बंद? जान लें ताजा अपडेट

Published : Oct 26, 2026, 06:33 AM IST
School Holiday

सार

Are Schools Closed Today: आज वाल्मीकि जयंती पर आपके शहर में स्कूल की छुट्टी है या नहीं? यूपी, बिहार, दिल्ली-NCR, पंजाब और हरियाणा के स्कूलों का ताजा अपडेट जानिए।

School Holiday on 26 October: आज 26 अक्टूबरको पूरे देश में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई जा रही है। सोमवार की सुबह हो चुकी है और बहुत से पैरेंट्स इसी कन्फ्यूजन में हैं कि आज बच्चों को स्कूल भेजना है या उनकी छुट्टी है। दरअसल, वाल्मीकि जयंती पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी या नहीं, ये पूरी तरह से राज्य सरकारों के आदेश और स्कूल मैनेजमेंट पर निर्भर करता है। अगर आप भी अपने बच्चे का टिफिन पैक करने से पहले यह जानना चाहते हैं कि आज स्कूल खुलेगा या बंद रहेगा, तो घर से निकलने से पहले यहां अपने राज्य का ताजा अपडेट जरूर चेक कर लें...

यूपी में आज स्कूल खुले हैं या बंद?

यूपी के 75 जिलों में आज महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक छुट्‌टी है। योगी सरकार ने रविवार दोपहर 3 बजे शासनादेश जारी किया था। सभी सरकारी ऑफिस और स्कूल बंद हैं। हालांकि, बैंक बंद नहीं रहेंगे।

बिहार-झारखंड और पश्चिम बंगाल में आज स्कूल का स्टेटस

बिहार और झारखंड में आज स्कूल फिर से खुलने की उम्मीद है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी आज स्कूल खुले रहेंगे। अगर आप पश्चिम बंगाल में रहते हैं, तो यहां स्कूलों में चल रही छुट्टियां आज भी जारी रह सकती हैं।

दिल्ली-NCR में आज स्कूल खुले हैं या नहीं?

देश की राजधानी नई दिल्ली-एनसीआर और केरल में वाल्मीकि जयंती की छुट्टी पूरी तरह से स्कूलों के अपने कैलेंडर पर निर्भर करती है। कुछ स्कूलों ने आज छुट्टी दी है, जबकि कुछ सामान्य दिनों की तरह खुले हुए हैं।

पंजाब-हरियाणा और अन्य राज्यों में स्कूलों का स्टेटस

पंजाब-हरियाणा के पैरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे छुट्टी कंफर्म करने के लिए अपने स्कूल का ऑफिशियल नोटिस जरूर चेक कर लें। देश के बाकी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्कूल की छुट्टी वहां के लोकल प्रशासन के आदेश के हिसाब से ही तय होगी।

पैरेंट्स के लिए काम की सलाह

चूंकि आज हर जगह छुट्टी को लेकर एक जैसा नियम नहीं है, इसलिए किसी भी परेशानी से बचने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप बच्चे की स्कूल डायरी चेक करें या फिर स्कूल के वॉट्सऐप ग्रुप पर आया मैसेज जरूर देखें। अगर वहां से कोई अपडेट नहीं मिला है, तो बच्चे को स्कूल भेजने से पहले एक बार क्लास टीचर को फोन जरूर लगा लें।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Troubled Children: स्कूलों में सबसे ज्यादा शोर मचाते हैं इन देशों के बच्चे, जानें भारत का हाल
Free Digital Skills: स्टूडेंट्स और महिलाओं के लिए कमाई के नए रास्ते, फ्री में सीखें ये 5 स्किल्स