School Open or Closed Today: आज स्कूल खुले हैं या बंद? बच्चे को तैयार करने से पहले चेक कर लें ये लिस्ट

Published : Oct 21, 2026, 06:30 AM IST
School Holidays

सार

Is School Open Today: दिल्ली, यूपी, हरियाणा, महाराष्ट्र और दूसरे राज्यों में आज स्कूल खुले हैं या बंद? जानिए दशहरे के बाद 21 अक्टूबर को आपके शहर में स्कूल में छुट्टी है या नहीं।

School Holiday Today 21 October 2026: दशहरे की छुट्टियों के बाद आज बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी कर रहे हैं? तो पहले अपने राज्य में स्कूलों की छुट्टी और दोबारा खुलने की तारीख जरूर चेक कर लें। 21 अक्टूबर को भी कई जगह दशहरे की छुट्टियां जारी हैं, तो कहीं स्कूल खुल सकते हैं। पश्चिम बंगाल में विजयादशमी के कारण छुट्टी है, जबकि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी छुट्टियों का शेड्यूल अलग है। इसके अलावा दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। ऐसे में बच्चे का बैग तैयार करने से पहले जान लें कि आपके शहर में बुधवार को स्कूल खुले हैं या बंद...

आज स्कूल की छुट्टियां कहां-कहां है?

हरियाणा: यहां दशहरे की लंबी छुट्टियां चल रही हैं। गुरुग्राम से लेकर पूरे हरियाणा में 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक स्कूल बंद रखे गए हैं।

पश्चिम बंगाल: बंगाल में आज, 21 अक्टूबर विजयादशमी और दुर्गा पूजा का मुख्य दिन मनाया जा रहा है। इसलिए यहां आज स्कूल पूरी तरह बंद हैं।

आंध्र प्रदेश: यहां के स्कूलों में दशहरे की छुट्टी आज 21 अक्टूबर तक है। बच्चे कल 22 अक्टूबर से स्कूल जाएंगे।

तेलंगाना: यहां दशहरे का ब्रेक 22 अक्टूबर तक है। यहां स्कूल अब सीधे 23 अक्टूबर को ही खुलेंगे।

आज कहां-कहां स्कूल खुले हैं या नहीं?

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, राजस्थान, पंजाब, बिहार, ओडिशा और महाराष्ट् में दशहरे की मुख्य सरकारी छुट्टी मंगलवार, 20 अक्टूबर को ही खत्म हो चुकी है। नियम के मुताबिक, आज 21 अक्टूबर से स्कूल खुल जाने चाहिए। लेकिन, कई प्राइवेट स्कूलों ने दशहरे और वीकेंड को मिलाकर अपनी तरफ से लंबी छुट्टियां दे रखी हैं। इसलिए फालतू की भागदौड़ से बचने के लिए, बच्चे को घर से निकालने से पहले एक बार अपने स्कूल का 'WhatsApp ग्रुप', स्कूल ऐप या डायरी में आया मैसेज जरूर चेक कर लें।

यूपी में आज स्कूल खुले हैं या बंद?

उत्तर प्रदेश में दशहरे के आसपास कई स्कूलों में छुट्टियों का लंबा शेड्यूल रखा गया है। ऐसे में लखनऊ समेत दूसरे शहरों के अभिभावकों को यह देखना चाहिए कि उनके स्कूल ने 21 अक्टूबर को छुट्टी रखी है या कक्षाएं फिर से शुरू हो रही हैं। बच्चे को भेजने से पहले स्कूल के वॉट्सऐप ग्रुप, आधिकारिक ऐप, वेबसाइट या क्लास टीचर से जानकारी ले लें। अगर स्कूल ने छुट्टी या रीओपनिंग की कोई नई सूचना भेजी है, तो उसी को प्राथमिकता दें।

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कब खुलेंगे स्कूल?

आंध्र प्रदेश में दशहरा की छुट्टियां 21 अक्टूबर तक रहने की जानकारी है। ऐसे में कई स्कूलों के 22 अक्टूबर से खुलने की संभावना है। तेलंगाना में दशहरा अवकाश 22 अक्टूबर तक बताया गया है। इस शेड्यूल के हिसाब से स्कूल 23 अक्टूबर को खुल सकते हैं। लेकिन बच्चे को स्कूल भेजने से पहले स्कूल की तरफ से मिली सूचना जरूर चेक करें। अगर किसी संस्थान ने छुट्टी बढ़ाई है या अलग तारीख तय की है, तो वही लागू होगी।

बारिश की वजह से कहां-कहां स्कूल बंद है?

दशहरे के अलावा दक्षिण भारत के कई राज्यों में मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश का 'रेड और ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। भारी बारिश के चलते यहां का लोकल प्रशासन अचानक स्कूल बंद करने का आदेश दे सकता है। तमिलनाडु और केरल में 21 अक्टूबर को बहुत तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है। केरल में तो 25 अक्टूबर तक बारिश का दौर चलेगा। पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगह बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। गरज-चमक और तेज हवा भी परेशानी बढ़ा सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवा की संभावना है। तेलंगाना में भी बारिश और बिजली गिरने को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। IMD की आधिकारिक मौसम चेतावनी पर अपने इलाके का अपडेट देख सकते हैं।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं राहुल अग्रवाल? चम्मच के अनोखे आइडिया से Shark Tank USA में मिली ₹3.32 करोड़ की डील
AI छीन लेगा आपकी नौकरी या खोलेगा नए रास्ते? कंपनियों पर भी मंडरा रहा बड़ा खतरा, KPMG सर्वे में खुलासा