
Rahul Agarwal Shark Tank USA: किचन में इस्तेमाल होने वाला एक साधारण चम्मच किसी बिजनेस आइडिया की वजह बन सकता है, शायद राहुल अग्रवाल ने भी कभी नहीं सोचा होगा। भारत के इस इंडस्ट्रियल डिजाइनर ने रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले मापने के चम्मच को ऐसा नया रूप दिया कि अमेरिकी बिजनेस रियलिटी शो Shark Tank USA में उनके प्रोडक्ट Polygons को 3.5 लाख डॉलर (3 करोड़ रुपए) की निवेश डील मिल गई। खास बात यह है कि इसके लिए छह अलग-अलग चम्मच रखने की जरूरत नहीं पड़ती। दो फ्लैट चम्मच ही कई तरह के माप का काम कर सकते हैं।
राहुल अग्रवाल Polygons Design के संस्थापक हैं। उन्होंने अहमदाबाद स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) में पढ़ाई के दौरान इस आइडिया पर काम शुरू किया था। साल 2014 में एक सीनियर ने उनसे कहा कि चम्मच का डिजाइन पहले ही बेहतर हो चुका है और इसमें सुधार की गुंजाइश नहीं है। राहुल ने इस बात को चुनौती की तरह लिया। दिलचस्प बात यह है कि उस समय उन्हें खुद खाना बनाना भी नहीं आता था। इसके बावजूद उन्होंने चम्मच को नए तरीके से डिजाइन करने की ठान ली। महज तीन दिनों में इसका शुरुआती आइडिया तैयार हो गया, हालांकि इसे उपयोग के लिए बेहतर बनाने में कई साल लगे।
ये भी पढ़ें- AI छीन लेगा आपकी नौकरी या खोलेगा नए रास्ते? कंपनियों पर भी मंडरा रहा बड़ा खतरा, KPMG सर्वे में खुलासा
Polygons एक खास तरह का मेजरिंग स्पून सेट है, जिसे कम जगह में रखने और इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए तैयार किया गया है। इसमें छह पारंपरिक मापने वाले चम्मचों की जगह दो फ्लैट टूल दिए गए हैं। इनकी खासियत है कि तय निशानों पर दबाने से चम्मच अलग-अलग माप के आकार में मुड़ जाता है।
ये भी पढ़ें- 4 घंटे की नींद और 14 घंटे काम करना सफलता नहीं, खराब मिसाल! ServiceNow की CFO ने क्यों उठाए सवाल?
शो के सीजन 18 के एपिसोड 4 में Polygons को निवेश का प्रस्ताव मिला। इस एपिसोड में अभिनेत्री और प्रोड्यूसर मिंडी कलिंग गेस्ट शार्क के रूप में शामिल हुई थीं। राहुल अग्रवाल ने लोरी ग्रीनर और मिंडी कलिंग से 3.5 लाख डॉलर (3 करोड़ रुपए) की डील स्वीकार की। इसके बदले उन्होंने कंपनी की 8 फीसदी इक्विटी और 2 फीसदी एडवाइजरी शेयर देने पर सहमति जताई। यानी कुल हिस्सेदारी 10 फीसदी हुई और डील के आधार पर कंपनी का मूल्यांकन 35 लाख डॉलर बैठता है। मिंडी कलिंग ने इस प्रोडक्ट को बेहद उपयोगी और अनोखा बताया।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।