चंडीगढ़ प्रशासन ने की स्कूल खोलने की घोषणा, अभी केवल इन क्लास की होगी पढ़ाई

Published : Jul 13, 2021, 05:14 PM IST
चंडीगढ़ प्रशासन ने की स्कूल खोलने की घोषणा, अभी केवल इन क्लास की होगी पढ़ाई

सार

चंडीगढ़ प्रशासन ने कहा कि चंडीगढ़ में क्लास 9वीं से लोकेर 12वीं तक के स्कूल 19 जुलाई से शुरू होंगे। हालांकि पैंरेट्स की अनुमति के बाद ही स्टूडेंट्स स्कूल आएंगे।

करियर डेस्क. कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों के बीच एक बार फिर से शैक्षणिक संस्थान खोलने की तैयारी जोरों पर है। कई राज्यों के द्वारा स्कूल खोलने की अनुमति देने के बाद अब केन्द्रशासित प्रदेश में भी स्कूलों को खोलने सिलसिला शुरू हो गया है। 19 जुलाई से चंडीगढ़ में भी स्कूल खोलने की घोषणा की गई है।

 

चंडीगढ़ प्रशासन ने कहा कि चंडीगढ़ में क्लास 9वीं से लोकेर 12वीं तक के स्कूल 19 जुलाई से शुरू होंगे। हालांकि पैंरेट्स की अनुमति के बाद ही स्टूडेंट्स स्कूल आएंगे। स्कूल खोलने के फैसले के बाद भी ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। 
 

कोचिंग सेंटर खोलने की भी अनुमति
चंडीगढ़ प्रशासन ने 19 जुलाई से कोचिंग संस्थानों को फिर से खोलने की अनुमति इस शर्त के साथ दी कि सभी पात्र छात्रों और कर्मचारियों को कम से कम वैक्सीन की एक डोज लगी हो। प्रशासन सिनेमा हॉल और स्पा को भी 50% क्षमता के साथ काम करने की अनुमति दी है। 
 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

CBSE Class 10 Second Board Result 2026 Date: सीबीएसई सेकेंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट कब आएगा? जानिए लेटेस्ट अपडेट
Passport vs Citizenship Debate: भारत में नागरिकता का असली डॉक्यूमेंट क्या है?