अब इस राज्य में खुलेंगे स्कूल और कॉलेज, 16 जुलाई से शुरू होंगी क्लास

Published : Jul 11, 2021, 03:17 PM ISTUpdated : Jul 11, 2021, 03:20 PM IST
अब इस राज्य में खुलेंगे स्कूल और कॉलेज, 16 जुलाई से शुरू होंगी क्लास

सार

आंध्र के बाद अब पुडुचेरी में भी स्कूल खोलने की तैयारी शुरू हो गई है।  राज्य के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी ने स्कूल खोलने की घोषणा की है।

करियर डेस्क. कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों के बीच एक बार फिर से स्कूल शुरू हो रहे हैं। आंध्र के बाद अब पुडुचेरी में भी स्कूल खोलने की तैयारी शुरू हो गई है।  राज्य के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी ने स्कूल खोलने की घोषणा की है।

 

 

एन रंगास्वामी ने कहा- कक्षा 9वीं और 12वीं के छात्रों के लिए सभी स्कूल 16 जुलाई से फिर से खुलेंगे। सभी कॉलेज भी 16 जुलाई से फिर से खुलेंगे। हालांकि इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन करना पड़ेगा। 

बंद थे स्कूल
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच देश भर में स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए थे। वहीं, अब संक्रमण के मामले घटने के साथ ही स्कूल कॉलेज दोबारा खोले जा रहे हैं।

राज्य में कोरोना के मामले
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी (Puducherry) में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 134 नये मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल संख्या 1,18,831 हो गई है। जबकि कोरोना संक्रमण के कारण राज्य में मृतक संख्या 1,769 हो गई है। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!