क्या 6 हजार पुलिस आरक्षक भर्ती में बदेलगा परीक्षा पैटर्न, जानें किसे मिलेगा 50 फीसदी फिजिकल टेस्ट का मार्क्स

Published : Mar 15, 2022, 04:35 PM IST
क्या 6 हजार पुलिस आरक्षक भर्ती में बदेलगा परीक्षा पैटर्न, जानें किसे मिलेगा 50 फीसदी फिजिकल टेस्ट का मार्क्स

सार

 मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती (mp police counstable) परीक्षा को लेकर बड़े बदलाव की घोषणा (constable recruitment selection process) की गई है। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan) ने ऐलान करते हुए कहा कि अब प्रदेश में पुलिस आरक्षक (constable recruitment) की भर्ती परीक्षा में 50 फीसदी अंक फिजिकल परीक्षा (physical test) के होंगे।

करियर डेस्क. मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती (mp police counstable) परीक्षा को लेकर बड़े बदलाव की घोषणा (constable recruitment selection process) की गई है। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan) ने ऐलान करते हुए कहा कि अब प्रदेश में पुलिस आरक्षक (constable recruitment) की भर्ती परीक्षा में 50 फीसदी अंक फिजिकल परीक्षा (physical test) के होंगे। उन्होंने कहा कि ये फैसला ग्रामीण इलाकों के साधारण परिवार से आने वाले कैंडिडेट्स को देखते हुए लिया गया था। उन्होंने कहा कि इस फैसले से ग्रामीण इलाकों के युवाओं को ज्यादा मौके मिलेंगे। भर्ती में अब आधुनिक तकनीक का भी उपयोग किया जाएगा। आइए जानते हैं इस घोषणा का लाभ किन भर्तियों में और किस कैंडिडेट्स को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू, यहां जानें परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी
 
सीएम ने कहा- शारीरिक रूप से पूरी तरह दक्षता के बाद भी कई बार लिखित परीक्षा में बाहर हो जाते हैं। इसलिए सरकार ने यह निर्णय लिया है। सरकार का मानना है कि नई व्यवस्था आरक्षक भर्ती में अंग्रेजी या अन्य विषयों की कमजोरी गरीबों के बच्चों को नहीं रोक पाएगी। बता दें कि हाल ही में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा हुई थी। ये एग्जाम 8 से 17 फरवरी के बीच आयोजित किए गए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कुल 12 लाख कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। 

क्या इसी भर्ती में लागू होगा ये नियम
सीएम की घोषणा के बाद कैंडिडेट्स कंफ्यूजन में हैं कि हाल ही में हुई एमपी पुलिस के 6000 कांस्टेबल भर्ती पर इस घोषणा का असर होगा? बता दें कि इस परीक्षा में इस घोषणा का कोई असर नहीं होगा। क्योंकि 6000 कांस्टेबल भर्ती में पीईटी द्वारा 50 फीसदी अंक वाला नियम लागू नहीं हुआ था। 6000 कांस्टेबल भर्ती में उसी नियम से होगी जो नोटिफिकेशन में दिए गए थे।

इसे भी पढ़ें- BSEB 12th class: इस दिन आएगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट, ऐसे अपना स्कोरकार्ड देख पाएंगे कैंडिडेट्स

ये घोषणा कौन सी भर्तियों के लिए
बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जो घोषणा की है वो इस भर्ती परीक्षा के लिए नहीं है। भविष्य में जो भर्तियां निकलेंगी उनके लिए फिजिकल टेस्ट के 50 फीसदी नंबर मान्य होगा। फिटनेस के अतिरिक्त अंक मिलेंगे। फिजिकल टेस्ट का स्लैब बनाया जाएगा उसी आधार पर कैंडिडेट्स को फिजिकल के लिए नंबर दिए जाएंगे।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!