खुशखबरी ! केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में भरे जाएंगे 84 हजार से ज्यादा पद, जानें कब होगी भर्ती

सेंट्रल ऑर्म्ड फोर्सेस BSF, CISF, ITBP, CAPF, SSB में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही है। केंद्र सरकार जल्द ही बड़ी संख्या में भर्ती करने जा रही है। भर्ती से जुड़ी हर जानकारी जल्द ही अपडेट कर दी जाएंगी।  

Asianet News Hindi | Published : Jul 27, 2022 11:24 AM IST / Updated: Jul 27 2022, 05:10 PM IST

करियर डेस्क : सेंट्रल ऑर्म्ड फोर्सेस (CAPF) में जाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। सरकार जल्द ही बड़ी संख्या में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में भर्तियां (SSC CAPF Recruitment 2022) करने जा रही है। सरकार ने बुधवार को संसद में इसकी जानकारी दी है। एक सवाल के जवाब में केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने बताया कि सेंट्रल ऑर्म्ड फोर्सेस में इस वक्त 84,405 पद खाली हैं। इन पदों को दिसंबर 2023 तक भरने का सरकार ने फैसला किया है। जिन फोर्सेस में ये भर्तियां की जाएंगी, उनमें BSF, CAPF, CISF, ITBP, SSB शामिल हैं।

संसद में केंद्रीय मंत्री ने दिया जवाब
दरअसल, बुधवार को संसद में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में भर्ती को लेकर एक सवाल पूछा गया। सवाल था- किस सीएपीएफ बल में कितनी वैकेंसी मंजूर है और कितने पद खाली। केंद्र सरकार इन पदों को भरने के लिए क्या कदम उठा रही है। इस सवाल का जवाब केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने दिया। उन्होंने बताया कि जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती की जिम्मेदारी स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) को दी गई है। वह हर साल खाली पदों पर भर्ती करता है। इसके अलावा नॉन जनरल ड्यूटी के पदों पर भर्ती के लिए सरकार ने सभी सशस्त्र बलों और असम राइफल्स को निर्देश दिया है कि वे समय-समय पर खाली पदों पर भर्तियां करते रहें। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि किस फोर्स में कितने पद स्वीकृत हैं और कितने पद खाली।

Latest Videos

किस फोर्स में कितनी वैकेंसी
कुल पद-             10,05,779 पद स्वीकृत, 84,405 खाली
सीआरपीएफ-      
324,654 पद स्वीकृत,  29,985 खाली
बीएसफ-              265,277 पद स्वीकृत, 19,254 रिक्त
एसएसबी-             97,774 पद स्वीकृत,    11,402 रिक्त
सीआईएसफ-       164,124 पद स्वीकृत, 10,918 खाली
असम राइफल्स-    65,520 पद स्वीकृत,  9,659 रिक्त
आईटीबीपी-          88,430 पद स्वीकृत,    3,187 खाली

इसे भी पढ़ें
Sarkari Naukri 2022 : पासपोर्ट ऑफिस में सरकारी जॉब का मौका, न परीक्षा होगी, न कोई टेस्ट, लाखों में होगी सैलरी

लड़कियां भी बनेंगी अग्निवीर: इंडियन नेवी में होगी भर्ती, पढ़ें भर्ती से जुड़ी पूरी प्रॉसेस और हर सवाल के जवाब

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
कहीं आपके घी में तो नहीं है जानवरों की चर्बी, ऐसे करें चेक । Adulteration in Ghee