SSC: जीडी कॉन्स्टेबल के लिए Admit Card जारी, 16 नवंबर से शुरू होगा एग्जाम

Published : Nov 06, 2021, 07:41 PM ISTUpdated : Feb 02, 2022, 10:09 AM IST
SSC: जीडी कॉन्स्टेबल के लिए  Admit Card जारी, 16 नवंबर से शुरू होगा एग्जाम

सार

जिन कैंडिडेट्स ने परीक्षा के लिए अप्लाई किया है वो सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। इसके अलावा रीजन की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।

करियर डेस्क. कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने जीडी कॉन्स्टेबल (GD Constable) की भर्ती के लिए एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी कर दिया है। जिन कैंडिडेट्स ने इस एग्जाम के लिए अप्लाई किया था वो SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in है। जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 का आयोजन 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर तक देश के विभिन्न शहरों में किया जाएगा। 

कैसे करें डाउनलोड
जिन कैंडिडेट्स ने परीक्षा के लिए अप्लाई किया है वो सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। इसके अलावा रीजन की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
यहां दिए गए Admit Card के ऑप्शन पर क्लिक करें।
यहां मांगी गई डिटेल्स भरकर सब्मिट करें।
इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन दिखाई देगा।
परीक्षा के लिए आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

किन पोस्ट के लिए होगी वैकेंसी
ये परीक्षा सीएपीएफ, एनआईए, एसएसए के कॉन्स्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) के कुल 25271 पोस्ट के लिए होगी। पुरुष कॉन्स्टेबल के 22424 और महिला कॉन्स्टेबल के 2847 पद हैं। बीएसएफ में 7545, सीआईएसएफ में 8464, एसएसबी में 3806, आईटीबीपी में 1431, एआर में 3785 और एसएसएफ में 240 वैकेंसी हैं। 

आंसर की भी जारी
इसे साथ ही कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर की परीक्षा, सीएचएसएल 2020 टियर 1 की आंसर की भी जारी कर दी गई है। जो कैंडिडेट्स एसएससी सीएचएसएल 2020 लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर फाइनल आंसर की देख सकते हैं। जिन कैंडिडेट्स ने टीयर-I की परीक्षा पास की है, वे टियर-II परीक्षा में शामिल होंगे। टियर II परीक्षा 9 जनवरी, 2022 से आयोजित की जाएगी और कुल 45,429 कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल होंगे। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

इसे भी पढ़े- UPSC 2020 टॉपर वरुणा अग्रवाल ने कंपटीशन की तैयारी में लगे स्टूडेंट्स के लिए बताए धांसू Do & Don'ts

कोविड-19 के दौरान सोशल मीडिया का क्या इस्तेमाल था, UPSC में 90वीं रैंक पाने वाले कैंडिडेट से पूछा गया ऐसा सवाल

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?
CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम