SSC ने जारी की GD Constable की आंसर-की, कैंडिडेट्स ऐसे दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्ति

Published : Dec 25, 2021, 06:11 PM IST
SSC ने जारी की GD Constable की आंसर-की, कैंडिडेट्स ऐसे दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्ति

सार

कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आंसर-की को चेक कर सकते हैं। एसएससी जीडी कॉन्सटेबल के एग्जाम  16 नवंबर से 15 दिसंबर तक हुए थे।

करियर डेस्क. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने सीएपीएफ में कॉन्सटेबल (GD), एनआईए, असम राइफल्स एग्जामिनेशन 2021 में एसएसएफ और राइफलमैन के लिए प्रोविजनल आंसर की (Answer Key) जारी कर दी है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आंसर-की को चेक कर सकते हैं। एसएससी जीडी कॉन्सटेबल के एग्जाम  16 नवंबर से 15 दिसंबर तक हुए थे। कैंडिडेट्स इस आंसर की पर अपनी आपत्तियों को 31 दिसंबर शाम 6 बजे तक उठा सकते हैं। कैंडिडेट्स को इसके लिए प्रति सवाल/जवाब 100 रुपए फीस देनी होगी।

कैंडिडेट्स कैसे करें आंसर की डाउनलोड
कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर जरूरी डिटेल्स एंटर करना होगा। इसके बाद ही आंसर की को डाउनलोड करना होगा। इसके साथ ही कैंडिडेट्स चाहें तो नीचे दिए डायरेक्ट स्टेप्स को फॉलो करके आंसर की देख सकते हैं।

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • जीडी कॉन्सटेबल के लिए आंसर-की लिंक पर क्लिक करें। 
  • कैंडिडेट्स रिस्पॉन्स शीट लिंक पर क्लिक करें। 
  • यहां मांगी गई जानकारी भरें और लॉगिन करें।
  • आंसर की होमपेज पर दिखने लगेगी। इसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं कैंडिडेट्स 
अगर किसी कैंडिडेट्स को आंसर की जांच करने पर कोई आपत्ति है तो इसके लिए आपत्ति उठा सकते हैं। कैंडिडेट्स के लिए 31 दिसंबर, 2021 तक का मौका दिया है। आवेदक इस दौरान अपने गलत आंसर की जांच के लिए पोर्टल पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि यह प्रोविजनल आंसर-की है। इसके बाद आपत्तियों पर विचार करने के बाद रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। 

कैसे दर्ज कराएं अपनी आपत्ति
कैंडिडेट्स आंसर की सवाल पर अपनी आपत्ति भी उठा सकते हैं। जिन कैंडिडेट्स को दिक्कत हो रही है उनके लिए आसान स्टेप्स दिए गए हैं वो इसे फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद 'आंसर-की' लिंक पर क्लिक करें।
  • जो उत्तर गलत लग  रहा है उसे सिलेक्ट करें और राइज ऑब्जेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद फीस पेमेंट करें और संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके सबमिट करें।

 

इसे भी पढ़ें- Job Alert: Bank Recruitment इस बैंक में निकली बंपर भर्तियां, कैंडिडेट्स को मिलेगी 70 हजार सैलरी

RPSC SI Result 2021: उपनिरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2021 का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर