SSC JE paper 1 results 2023 declared: उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक के जरिए देखें अपने मॉर्क्स

Published : Jan 18, 2023, 07:30 PM IST
SSC JE paper 1 results 2023 declared: उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक के जरिए देखें अपने मॉर्क्स

सार

SSC JE paper 1 results 2023 declared: उम्मीदवारों के अंक आधिकारिक वेबसाइट पर 3 फरवरी 2023 से 17 फरवरी 2023 तक उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवार अपने रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करके अपने नंबर देख सकते हैं। 

करियर डेस्क। SSC JE paper 1 results 2023 declared: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) एग्जाम 2022 (पेपर- I) का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार एसएससी जेई पेपर 1 एग्जाम रिजल्ट कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर देख सकते हैं। SSC ने पूरे देश में विभिन्न केंद्रों पर 14 दिसंबर से 16 दिसंबर तक कंप्यूटर आधारित मोड में जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) परीक्षा 2022 (पेपर- I) आयोजित की थी। कनिष्ठ अभियंता परीक्षा 2022 यानी जूनियन इंजीनियर एग्जाम 2022 का डिस्क्रिप्टिव पेपर यानी वर्णनात्मक पेपर (पेपर- II) 26 फरवरी 2023 को टेम्परेरी बेस पर निर्धारित किया गया है। 

उम्मीदवार जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग और कांट्रेक्ट्स) एग्जाम 2022 (पेपर- I) रिजल्ट लिस्ट 1 की जांच के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर रिजल्ट देख सकते हैं। वहीं, जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग और कांट्रेक्ट्स) एग्जाम 2022 (पेपर- I) रिजल्ट लिस्ट पेपर 2 को इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर देखा जा सकता है। 

फाइनल एंस्वर की (Final Answer Key) 7 फरवरी 2023 से 21 फरवरी 2023 तक कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इस बार परीक्षा में कुल 15605 उम्मीदवारों ने पेपर- II (वर्णनात्मक) सिविल इंजीनियरिंग के लिए क्वालीफाई किया है और कुल 4533 उम्मीदवारों ने पेपर- II (वर्णनात्मक) इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल इंजीनियरिंग में क्वालीफाई किया है। आयोग की ओर से परीक्षा में पास हुए या फेल हुए उम्मीदवारों के अंक आधिकारिक वेबसाइट पर 3 फरवरी 2023 से 17 फरवरी 2023 तक उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवार अपने रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करके अपने नंबर देख सकते हैं। 

जानिए SSC JE 2022 पेपर 1 रिजल्ट कैसे चेक करें 
उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in को ओपन करें। 
वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट टैब पर क्लिक करें। 
इसके बाद उम्मीदवार रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 
कंप्यूटर स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर लें। 
डिटेल्स चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट निकालकर रख लें। 

खबरें और भी हैं..

न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें  

देश के Top-10 ऐसे CEO जिन्होंने खुद को बना लिया ब्रांड.. आपको भी जानना चाहिए उनकी सैलरी और कंपनी की डिटेल 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?