SSC MTS परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट जारी, सलेक्ट हुए 8, 992 कैंडिडेट्स

Published : Mar 07, 2021, 11:18 AM ISTUpdated : Mar 07, 2021, 11:55 AM IST
SSC MTS परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट जारी, सलेक्ट हुए 8, 992 कैंडिडेट्स

सार

इसके अलावा आयोग ने परीक्षा में गड़बड़ी करने के शक में 607 कैंडिडेट्स के नतीजे रोक लिए हैं। जारी नोटिस के मुताबिक जिन कैंडिडेट्स का रिजल्ट रोका गया है उनकी ओएमआर शीट (OMR Sheet) की जांच की जायेगी।  

करियर डेस्क. SSC MTS 2019 Result declared: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS Non Technical) भर्ती परीक्षा 2019 के फाइनल नतीजे जारी कर दिए हैं। रिजल्ट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जारी किये गए हैं।

आयोग ने ये रिजल्ट दो आयु वर्ग समूह में जारी किये हैं। पहला 18-25 वर्ष के आयु वर्ग में 7474 कैंडिडेट्स सफल घोषित किये गए हैं जबकि दूसरे 18-27 आयु ग्रुप में 1518 कैंडिडेट्स चयनित हुए हैं। इस प्रकार एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा 2019 में कुल 8992 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। यहां डायरेक्ट लिंक पर देखें रिजल्ट

किस कैटेगरी के कितने कैंडिडेट्स हुए सलेक्ट

  • अनारक्षित श्रेणी में 4223 कैंडिडेट्स
  • ओबीसी के 2638 कैंडिडेट्स
  • ईडब्ल्यूएस के 745 कैंडिडेट्स
  • एससी के 677 कैंडिडेट्स
  • एसटी के 709 कैंडिडेट्स

 

इसके अलावा आयोग ने परीक्षा में गड़बड़ी करने के शक में 607 कैंडिडेट्स के नतीजे रोक लिए हैं।

एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा 2019 का रिजल्ट एक पीडीएफ फाइल में जारी किया गया है। जो कैंडिडेट्स सफल पाए गए हैं उनका कटऑफ़ मार्क्स जारी किया गया है, जबकि जिन कैंडिडेट्स का रिजल्ट रोका  गया है उनका रोल नंबर PDF में दिया गया है। जारी नोटिस के मुताबिक जिन कैंडिडेट्स का रिजल्ट रोका गया है उनकी ओएमआर शीट (OMR Sheet) की जांच की जायेगी। उसके बाद इनके रिजल्ट पर फैसला लिया जाएगा।

इस परीक्षा में शामिल सभी कैंडिडेट्स (चयनित एवं अचयनित) के मार्क्स 10 मार्च 2021 को वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे, जो कि 31 मार्च 2021 तक उपलब्ध रहेगा। कैंडिडेट्स इस बीच अपने मार्क्स यहां डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद
Anil Agarwal Daughter: अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बार कौन है, जानिए क्या करती है