SSC का एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स के लिए नया कानून, एग्जाम सेंटर में होगा एग्जिट वेरफिकेशन

Published : Nov 07, 2021, 03:08 PM ISTUpdated : Feb 02, 2022, 10:09 AM IST
SSC का एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स के लिए नया कानून, एग्जाम सेंटर में होगा एग्जिट वेरफिकेशन

सार

कर्मचारी चयन आयोग ने नोटिस में लिखा है कि सभी कैंडिडेट्स के लिए एग्जिट वेरिफिकेशन कराने का निर्णय लिया गया है। हालांकि नियम केवल उन परीक्षाओं में लागू होगा जो कंप्यूटर मोड पर आयोजित होगी।

करियर डेस्क. कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी सूचना है। इस बार कैंडिडेट्स के लिए नया नियम लागू होगा। कैंडिडेट्स को एग्जिट वेरफिकेशन (exit verification) करना होगा। इसके लिए आयोग ने नोटिफेकेशन जारी किया है। कैंडिडेट्स को स्टॉफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने अपनी वेबसाइट ssc.nic.in पर नोटिस भी जारी किया है। आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

क्या है एसएससी एग्जिट वेरिफिकेशन
कर्मचारी चयन आयोग ने नोटिस में लिखा है कि सभी कैंडिडेट्स के लिए एग्जिट वेरिफिकेशन कराने का निर्णय लिया गया है। हालांकि नियम केवल उन परीक्षाओं में लागू होगा जो कंप्यूटर मोड पर आयोजित होगी। एसएससी की जो भी परीक्षा कंप्यूटर मोड टेस्ट (CBT) पर ली जाएंगी, उनमें शामिल होने वाले सभी कैंडिडेट्स को एग्जिट वेरिफिकेशन करना होगा। एसएससी के नोटिफिकेशन के अनुसार, एग्जिट वेरिफिकेशन परीक्षा खत्म होने के बाद किया जाएगा। एग्जाम पूरा करने के बाद और कंप्यूटर लैब छोड़ने से पहले कैंडिडेट्स का एग्जिट वेरिफिकेशन होगा। 

कैसे होगा एग्जिट वेरिफिकेशन
एसएससी एग्जिट वेरिफिकेशन में कैंडिडेट्स का बायोमेट्रिक डाटा लिया जाएगा। कैंडिडेट्स की फोटोग्राफ, बायें अंगूठे का निशाना के साथ एसएससी कंप्यूटर मोड पर परीक्षा देने वाले सभी कैंडिडेट्स को डाटा इकट्ठा करेगा। यह एक अनिवार्य प्रक्रिया होगी, जो ऑनलाइन एग्जाम में बैठने वाले सभी कैंडिडेट्स को पूरी करनी ही होगी। आयोग ने इस नियम की जानकारी दी है। आयोग ने कहा है, 'कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली कंप्यूटर-आधारित परीक्षाओं के लिए अब सभी उम्मीदवारों का एग्जिट वेरिफिकेशन किया जाएगा।'

एडमिट कार्ड भी जारी किया
कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने जीडी कॉन्स्टेबल (GD Constable) की भर्ती के लिए एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी कर दिया है। जिन कैंडिडेट्स ने इस एग्जाम के लिए अप्लाई किया था वो SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in है। जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 का आयोजन 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर तक देश के विभिन्न शहरों में किया जाएगा। 
 

इसे भी पढ़े- UPSC 2020 टॉपर वरुणा अग्रवाल ने कंपटीशन की तैयारी में लगे स्टूडेंट्स के लिए बताए धांसू Do & Don'ts

कोविड-19 के दौरान सोशल मीडिया का क्या इस्तेमाल था, UPSC में 90वीं रैंक पाने वाले कैंडिडेट से पूछा गया ऐसा सवाल

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!