18 हजार की नौकरी छोड़ो, 50 हजार कमाओ! बॉस ने खुद कर्मचारी को दी दूसरी जॉब करने की सलाह

Published : Jun 25, 2026, 03:31 PM IST
Delivery Job Earnings

सार

ज़िप इलेक्ट्रिक के को-फाउंडर आकाश गुप्ता का एक वीडियो वायरल है। इसमें वे अपने कर्मचारी को 18,000 रु की नौकरी छोड़ डिलीवरी का काम करने की सलाह दे रहे हैं, ताकि वह 40,000-50,000 रु तक कमा सके।

Delivery Job Earnings: एक स्टार्टअप फाउंडर और उसके एम्प्लॉई के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस बातचीत में बॉस अपने ही कर्मचारी को नौकरी बदलकर डिलीवरी का काम करने की सलाह दे रहा है, ताकि वो ज़्यादा पैसे कमा सके। ये वीडियो 'ज़िप इलेक्ट्रिक' (Zip Electric) के को-फाउंडर आकाश गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

वीडियो में आकाश गुप्ता अपने एक कर्मचारी से पूछते हैं, 'ज़िप में कितना टाइम हो गया?' कर्मचारी जवाब देता है, 'दो-ढाई महीने हो गए।' इसके बाद गुप्ता उसकी सैलरी पूछते हैं। कर्मचारी बताता है कि उसे 18,000 रुपये मिलते हैं। इस पर आकाश कहते हैं, 'डिलीवरी जॉब में तो लोग इससे ज़्यादा कमा रहे हैं।'

ये सुनकर कर्मचारी कहता है, 'मैं भी एक गाड़ी लेने की सोच रहा हूं। ये जॉब कुछ ठीक नहीं लग रही। 12 घंटे वहां काम करके इससे ज़्यादा कमा सकता हूं।' आकाश उसकी बात से सहमत होते हुए कहते हैं, 'वहां 40,000-50,000 रुपये तक कमा सकते हो। लेकिन मेहनत करनी पड़ेगी। यहां एक जगह बैठे रहना है, वहां मेहनत है।'

इस पर कर्मचारी जवाब देता है, 'सर, मेहनत करेंगे तो पैसा भी तो मिलेगा। वहां 12 घंटे काम करने पर दिन के 1500-1600 रुपये तक मिल जाते हैं। यहां 12 घंटे के सिर्फ 600 रुपये ही मिलते हैं।' आखिर में आकाश कहते हैं, ‘ट्राई करके देखो, दोनों ही अपने हैं, कोई दिक्कत नहीं है।’

 

आकाश ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'मैंने अपने ही कर्मचारी को अपने बिजनेस में दूसरे काम के लिए चुन लिया। भारत की गिग इकॉनमी बना रहा हूं। कभी-कभी एक नई संभावना जगाने के लिए सिर्फ एक बातचीत ही काफी होती है। जब उसने सुना कि डिलीवरी पार्टनर ज़्यादा कमा सकते हैं, तो उसकी पहली प्रतिक्रिया जिज्ञासा थी। बड़े मौके अक्सर एक साधारण सोच से शुरू होते हैं: 'शायद मैं भी यह कर सकता हूं'।' इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोग गिग वर्क और कमाई को लेकर खूब चर्चा कर रहे हैं।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Passport vs Citizenship Debate: भारत में नागरिकता का असली डॉक्यूमेंट क्या है?
Most Powerful Earthquakes: सुनामी-तबाही और लाखों मौत... दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली भूकंपों की कहानी