
करियर डेस्क. 12वीं क्लास के एग्जाम होने के बाद अब कैंडिडेट्स रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। कई राज्यों में बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट भी जारी कर दिए गए हैं। बहुत से स्टूडेंट्स हायर एजुकेशन (higher education) के लिए फॉरेन में पढ़ाई (study in foreign) करना चाहते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स कई तरह की तैयारियां भी करते हैं। लेकिन कई छात्र आर्थिक स्थिति के कारण फॉरेन में हायर एजुकेशन का सपना पूरा नहीं कर पाते हैं। लेकिन ऐसे छात्रों को भी विदेश में पढ़ने का मौका मिलता है। उन्हें स्कॉलरशिप (Scholarship) दी जाती है। लेकिन क्या आप उन स्कॉलरशिप के बारे में जानते हैं। आइए जानते हैं कुछ स्कॉलरशिप के बारे में जो विदेश में आपकी पढ़ाई में मदद कर सकती हैं।
स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप
अगर स्पोर्ट्स में आपकी रूचि है तो आपके लिए स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप मिल सकती है। यह स्कॉलरशिप उन छात्रों को दी जाती है जो स्पोर्ट्स के फील्ड में किसी तरह की रिसर्च करना चाहते हैं। इसके लिए यूनिवर्सिटी के द्वारा छात्रों को यह सुविधा मिलती है। कई लोकल ग्रुप्स भी होते हैं जो इस तरह की स्कॉलरशिप छात्रों को देते हैं।
केन्द्र सरकार द्वारा स्कॉलरशिप
केन्द्र सरकार के द्वारा विदेश में छात्रों की पढ़ाई के लिए कई तरह की स्कॉलरशिप चलाई जाती है। हालांकि इसके लिए कुछ नियम और शर्तें भी है। सरकार की योजना का लाभ उठाने के लिए आप अप्लाई कर सकते हैं। केन्द्र सरकार के द्वारा हर साल करीब 4 हजार छात्रों को विदेश में पढ़ने का मौका दिया जाता है। आप भी इसका लाभ ले सकते हैं।
मेरिट-बेस्ड स्कॉलरशिप
छात्रों को मेरिट बेस्ड स्कॉलरशिप भी दी जाती है। यह स्कॉलरशिप केन्द्र और राज्य सरकारों के साथ-साथ निगमों और विश्वविद्यालयों के द्वारा दी जाती है। मेरिट में आने वाले कैंडिडेट्स इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
विश्वविद्यालयों से मिलने वाली स्कॉलरशिप
यह स्कॉलरशिप उन्हीं छात्रों की मिलती है जिन्होंने विश्वविद्यालय में अच्छे मार्क्स हासिल किए हैं। मार्क्स के आधार पर ही छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाती है। इस स्कॉलरशिप के जरिए छात्रों को ट्यूशन फीस, हर महीने का खर्च के साथ इकोनॉमी क्लास की फ्लाइट टिकट दी जाती है।
इसे भी पढ़ें- इन नौकरियों के बारे में सुनकर हैरान हो जाएंगे आप, कहीं सोने के लिए तो कहीं खाने के लिए मिलती है मोटी सैलरी
इसे भी पढ़ें- SBI में कई पदों पर निकली बंपर भर्तियां, अप्लाई करने से पहले देखें जरूरी डिटेल्स
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi