पिता करते हैं प्रिंटिंग और डिजाइनिंग का काम, बेटी को गूगल ने दिया 32 लाख रुपए का पैकेज

Published : Apr 05, 2022, 05:21 PM IST
पिता करते हैं प्रिंटिंग और डिजाइनिंग का काम, बेटी को गूगल ने दिया 32 लाख रुपए का पैकेज

सार

एनआइटी पटना के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी ने कहा-  यह अच्छी बात की बात है कि छात्र कैंपस प्लेसमेंट में अच्छा प्रदर्शन दे रहे हैं।    

करियर डेस्क. पढ़ाई पूरी करने के बाद हर छात्र का सपना होता है कि उसे बेहतरीन जॉब मिले। पटना NIT की एक छात्रा को गूगल (Google) में नौकरी मिली है। गूगल जैसी कंपनी में जॉब करना हर किसी का सपना पूरा होता है लेकिन पूरा किसी-किसी का होता है। पटना NIT की छात्रा पायल खत्री (Payal Khatri) को गूगल ने 32 लाख रुपए का पैकेज दिया है। पायल खत्री कंप्यूटर साइंस फाइनल ईयर की स्टूडेंट्स हैं। वो उत्तरप्रदेश के कानपुर की रहने वाली हैं।

इसे भी पढ़ें- हायर एजुकेशन के लिए फॉरेन जाना चाहते हैं तो इन 5 बातों का रखें ध्यान, एजेंट इस तरह कर सकते हैं आपके साथ फ्रॉड

गूगल में सिलेक्शन के बाद पायल ने बताया कि उनके पास अमेरिकन एक्सप्रेस और दूसरी बड़ी कंपनियों के भी ऑफर थे लेकिन वो गूगल को ज्वाइन करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि मेरा सपना था कि मैं गूगल में नौकरी करूं। उन्होंने कहा कि आज मेरा वो सपना पूरा हो रहा है। उन्होंने बताया कि मेरे पिता का नाम दीपक खत्री है और वो प्रिंटिंग और डिजाइनिंग काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां घर को संभालती हैं। 

जुलाई के बाद ज्वाइन करेंगी कंपनी
पायल ने बताया कि फाइनल ईयर के एग्जाम जून और जुलाई  में होंगे उसके बाद ही वो गूगल को ज्वाइन करेंगी। एनआइटी पटना के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी डॉ  शैलेश एम पांडे के अनुसार, कैंपस में अभी तक कुल 118 कंपनियां आई हैं। ये पहला मौका नहीं है जब किसी कंपनी ने NIT पटना के स्टूडेंट्स को भारी-भरकम पैकेज दिया है।

इसे भी पढ़ें- इस राजघराने में युवराज को लीडर बनने के लिए पूरी करनी पड़ती हैं ये शर्तेंः पढ़ाई विदेश से करो, इसके बाद करो जॉब

शैलेश एम पांडे ने बताया कि कैंडिडेट्स के मार्क्स का प्लेसमेंट से कोई लेना-देना नहीं है। इससे पहले एनआइटी की छात्रा आदिति को फेसबुक ने 1.6 करोड़ का पैकेज दिया था।  आफर किया था। आदिति  इलेक्ट्रानिक एंड कम्युनिकेशन की छात्रा हैं। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!