कभी 3KM पैदल चलकर जाते थे स्कूल, अब किसान का बेटा बना Air India का चैयरमैन, जानें सक्सेज जर्नी

Published : Mar 14, 2022, 06:05 PM ISTUpdated : Mar 14, 2022, 06:59 PM IST
कभी 3KM पैदल चलकर जाते थे स्कूल, अब किसान का बेटा बना Air India का चैयरमैन, जानें सक्सेज जर्नी

सार

टाटा समूह (tata Group) ने एयर इंडिया (air india) के अध्यक्ष को नियु्क्त कर दिया है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (n chandrasekaran) को आधिकारिक तौर पर एयरलाइन का नया अध्यक्ष चुना गया है।

करियर डेस्क. टाटा समूह (tata Group) ने एयर इंडिया (air india) के अध्यक्ष को नियु्क्त कर दिया है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (n chandrasekaran) को आधिकारिक तौर पर एयरलाइन का नया अध्यक्ष चुना गया है। सोमवार को हुई बोर्ड बैठक में चंद्रशेखरन की नियुक्ति पर मुहर लगाई गई। टाटा संस द्वारा एयर इंडिया के अधिग्रहण के बाद चेयरमैन की खोज जारी थी। तुर्किश एयरलाइंस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के पूर्व चेयरमैन इल्कर अयासी का नाम भी इस इसमें सामने आया था। हालांकि बाद में उन्होंने इंकार कर दिया था। आइए जानते हैं कौन हैं  एयर इंडिया (air india) के अध्यक्ष  एन चंद्रशेखरन।   

इसे भी पढ़ें- JEE Main Exam की डेट में हुआ बदलाव, अब 21 अप्रैल से शुरू होगी परीक्षा, यहां देखें एग्जाम शेड्यूल


कौन हैं एन चंद्रशेखरन
चंद्रशेखरन एक किसान परिवार से संबंध रखते हैं। एन चंद्रशेखरन की प्राथमिक शिक्षा तमिल मीडियम स्कूल में हुई और वह अपने दो भाइयों के साथ मोहनूर नाम के गांव में 3 किमी पैदल चलकर स्कूल जाया करते थे। चंद्रशेखरन ने कोयंबटूर के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलाजी से स्नातक और तमिलनाडु में रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर ऐप्लिकेशंस में मास्टर की डिग्री हासिल की।

इसे भी पढ़ें- इस फील्ड में बनाएं करियर: डिजिटल मीडिया के दौर में बढ़ी इसकी डिमांड, मोटी सैलरी के साथ मिलती है पहचान 

1987 में टाटा से जुड़े
चंद्रशेखरन 1987 में टाटा समूह के साथ जुड़े थे और उन्हीं के नेतृत्व में टीसीएस टाटा समूह की सबसे बड़ी कंपनी बनी थी। चंद्रा के नाम से मशहूर चंद्रशेखरन को अक्टूबर 2016 में टाटा संस के बोर्ड में शामिल किया गया था। जनवरी 2017 में उन्हें चेयरमैन नियुक्त किया गया था। वो टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा पावर और टीसीएस जैसी कंपनियों के बोर्ड में भी चेयरमैन हैं। 

पद्म सम्मान से सम्मानित
एन चंद्रशेखरन नैसकॉम के चेयरमैन, आरबीआई बोर्ड के सदस्य रह चुके हैं। नटराजन चंद्रशेखरन को कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया है।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर