500 और 2 हजार के नोट छापने में कितना खर्च आता है? दिमाग का खेल हैं IAS इंटरव्यू के ऐसे खतरनाक सवाल

 ऐसे सवाल यूपीएससी कैंडिडेट्स (UPSC Candidates) से इंटरव्यू में पूछ लिए जाते हैं। आईएएस इंटरव्यू (IAS Interview) में  करंट अफेयर्स (Current Affairs) के साथ रीजनिंग के सवाल (Reasoning Questions)  भी पूछे जाते हैं। ये सवाल कई बार इतने उलझे हुए होते हैं कि जवाब सुनकर कोई भी दंग रह जाए। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 12, 2021 10:17 AM IST / Updated: Jan 13 2021, 10:56 AM IST

करियर डेस्क.  IAS Interview Questions: दोस्तों, क्या आपको पहेली सुलझाना पसंद है? पहेली जैसे वो दिमागी सवाल जो किसी को भी सोच में डाल देते हैं। तो हम आज आपके लिए लेकर आए हैं कुछ लॉजिक और कॉमन सेन्स पर आधारित सवाल जिनके जवाब आपको हैरान कर देंगे। दरअसल ऐसे सवाल यूपीएससी कैंडिडेट्स (UPSC Candidates) से इंटरव्यू में पूछ लिए जाते हैं। आईएएस इंटरव्यू (IAS Interview) में  करंट अफेयर्स (Current Affairs) के साथ रीजनिंग के सवाल (Reasoning Questions)  भी पूछे जाते हैं। ये सवाल कई बार इतने उलझे हुए होते हैं कि जवाब सुनकर कोई भी दंग रह जाए। एक बार क्लिक हो जाने पर ही आप इन्हें सॉल्व कर सकते हैं। तो जानते हैं ऐसे ही कुछ मजेदार सवाल-

 1. IAS इंटरव्यू सवाल. हाथी का वजन कितना होता है?

Latest Videos

सही जवाब. भारत में पाए जाने वाले हाथियों का औसत वजन 5000 किलो तक होता है। जबकि अफ्रीकी हाथियों का वजन 6 हजार किलो तक होता है। युवास्था में हाथी का वजन 2000 किलो से लेकर 6,500 किलो तक हो सकता है।

2.  IAS इंटरव्यू सवाल.  किस ग्रह पर सबसे ज्य़ादा चांद है?

सही जवाब. सौरमंडल में सबसे ज्यादा चंद्रमा वाला ग्रह बृहस्पति यानि जुपिटर है। इस ग्रह में 2009 में कुल 63 चंद्रमा खोजे गए थे। भविष्य में और भी चंद्रमा की खोज की जा सकती है।

3. IAS इंटरव्यू सवाल. हेलिकॉप्टर का अविष्कार किसने किया था?

सही जवाब. 1940 तक लियोनॉर्डो दा विंची सहित कई लोगों ने हेलिकॉप्टरों की योजना तैयार की थी। पर इसका अविष्कार Igor Sikorsky और Paul Cornu ने किया था।

4IAS इंटरव्यू सवाल.  ग्रेट खली का पूरा नाम क्या है?

सही जवाब. ग्रेट खली का पूरा नाम दलीप सिंग राणा है। इनका जन्म 27 अगस्त 1972 को हिमाचल प्रदेश के Dhiraina में हुआ था।

5. IAS इंटरव्यू सवाल. परमवीर चक्र की स्थापना कब हुई?

सही जवाब. परमवीर चक्र सम्मान की स्थापना 26 जनवरी 1950 को की गई थी। जब भारत गणराज्य घोषित हुआ था।

6. IAS इंटरव्यू सवाल. ऐसी कौन सी चीज है जिसकी कोई परछाई नहीं होती ?

सही जबाव. सड़क।

7 IAS इंटरव्यू सवाल. . क्या हीरा निगलने या चाटने से मौत हो जाती है?  

सही जवाब. आम लोगों में ये चर्चा है, ये एक तरह का मिथक है जो लोगों ने मनगढ़त बना लिया। हीरा चाटने से किसी की मौत नहीं होती है। हां लेकिन हीर निगलने से किसी परिस्थिती में मौत या स्वास्थ्य नुकसान हो सकता है। बड़े साइज का हीरो निगलने से सांस नली में फंसने के कारण व्यक्ति की मौत हो सकती है।

8  सवाल. 500 और 2 हजार के नोट छपने की कीमत क्या है?

सही जवाब. रिजर्व बैंक की एक वार्षिक रिपोर्ट में बताया गया कि, 200 रुपये का नोट छपने की कीमत 2.93 है, 500 का नोट छपने की कीमत 2.94 है और 2000 का नोट छपने की कीमत 3.54 है।  

9 IAS इंटरव्यू सवाल.  ताजमहल का निर्माण मुमताज के मरने से पहले हुआ या बाद में?

सही जवाब. मुमताज महल का निधन बुरहानपुर में 17 जून 1631 को बेटी गौहारा बेगम को जन्म देते वक्त हुआ था। उसके बाद मुमताज महल की याद में शाहजहां ने ताजमहल बनवाया जो 1634 में पूरा हुआ।

10. IAS इंटरव्यू सवाल.  बवाल होने पर सरकार क्या करके इंटरनेट बंद करवा देती है?

जवाब. सरकार इंटरनेट सर्विस प्रोपाइडर्स (ISP) को निर्देश देती है कि वो इंटरनेट सप्लाई बंद कर दे। और अगर सरकारी टेलिकॉम कंपनी है तो कंट्रोल सरकार के अपने हाथ में होता है। प्राइवेट कंपनियों की भी लाइसेंसिग सरकार से ही होती है।

Share this article
click me!

Latest Videos

Shocking Video: उत्तराखंड में दरका पहाड़ और बंद हो गया हाईवे #Shorts
सिर्फ एक क्लिक आपको पहुंचा सकता है जेल, आपके फोन में भी तो नहीं हैं ऐसे वीडियो । Child Pornography
सिर्फ 2 किताबें और... 12वीं पास लड़के ने छाप डाले 22000 Cr. । Dinesh Thakkar
Garib Rath Express Train: ट्रेन में भाग खड़े हुए पैसेंजर, Shocking Video आया सामने
New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले