सुपर जीनियस है यह लड़का, 9 साल की उम्र में बना ग्रैजुएट..लोग बोले- ये तो आइंस्टीन जैसा है...

Published : Nov 16, 2019, 12:28 PM ISTUpdated : Nov 16, 2019, 12:33 PM IST
सुपर जीनियस है यह लड़का, 9 साल की उम्र में बना ग्रैजुएट..लोग बोले- ये तो आइंस्टीन जैसा है...

सार

कुछ लोग जन्मजात बहुत प्रतिभाशाली होते हैं। उनकी प्रतिभा देख लोग हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक लड़का है लॉरेंट सिमंस जिसने महज 9 साल की उम्र में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल कर ली है और अब नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम की एंधोवेन यूनिवर्सिटी औफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है।  

करियर डेस्क। कुछ लोग जन्मजात बहुत प्रतिभाशाली होते हैं। उनकी प्रतिभा देख लोग हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक लड़का है लॉरेंट सिमंस जिसने महज 9 साल की उम्र में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल कर ली है और अब नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम की एंधोवेन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्र्रिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। इस लड़के का जन्म बेल्जियम में हुआ था, लेकिन अब वह एम्सटर्डम में रह रहा है। उसका आईक्यू लेवल 145 आंका गया है। इस सुपर जीनियस लड़के की इंटेलिजेंसी की तुलना महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आईंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग से की जा रही है।  

कई यूनिवर्सिटीज से आ रहा है बुलावा 
लॉरेंट के तेज दिमाग और उसकी उपलब्धियों को देखते हुए कई बड़ी यूनिवर्सिटीज उसे अपने यहां पोस्ट ग्रैजुएशन की पढ़ाई करने के लिए बुला रही हैं। लॉरेंट ने महज 8 साल की उम्र में ही हाईस्कूल की परीक्षा पास कर ली थी। उसकी प्रतिभा को देखते हुए सीधे उसे ग्रैजुएशन करने का मौका दिया गया। 

बनना चाहता है हार्ट सर्जन या एस्ट्रोनॉट
लॉरेंट हार्ट सर्जन या एस्ट्रोनॉट बनना चाहता है। उसका कहना है कि वह आगे की पढ़ाई कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से करना चाहता है, लेकिन उसके पेरेंट्स चाहते हैं कि वह इंग्लैंड में पढ़ाई करे। उसके पिता एलेक्जेंडर सिमंस डेंटल सर्जन हैं। उनका कहना है कि इंग्लैंड में ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी जैसे बड़े संस्थान हैं, जहां उसे अच्छी सुविधा मिल सकेगी। लॉरेंट आर्टिफिशियल ऑर्गन्स या रोबोटिक्स के क्षेत्र में रिसर्च करना चाहता है।

दादा-दादी से करता है बहुत प्यार 
लॉरेंट सिमंस अपने दादा-दादी से बहुत प्यार करता है। उसकी मां ने कहा कि सबसे पहले दादा-दादी ने ही उसकी प्रतिभा को पहचाना। लॉरेंट के दादा-दादी हार्ट की बीमारी से जूझ रहे हैं। यही कारण है कि लॉरेंट हार्ट सर्जन बनना चाहता है। उसकी प्रतिभा को देखते हुए उसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। अब तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि इतना प्रतिभाशाली लड़का किस क्षेत्र में काम करता है। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

National Science Day 2026: जानें CV Raman और रमन इफेक्ट से जुड़े 10 मजेदार GK सवाल
NCERT की बैन किताब से कितना होगा नुकसान? जानिए एक टेक्स्टबुक छापने में कितना आता है खर्च