2 अक्टूबर : इतिहास में खास है आज का दिन, महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री का जन्म, ये घटनाएं भी घटीं

Published : Oct 02, 2022, 07:51 AM IST
2 अक्टूबर : इतिहास में खास है आज का दिन, महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री का जन्म, ये घटनाएं भी घटीं

सार

दो अक्टूबर का दिन इतिहास में खास महत्व रखता है। आज का दिन अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है। आज के दिन देश की दो महान विभूतियों का जन्म हुआ था। आइए जानते हैं आज का इतिहास..

करियर डेस्क : आज 2, अक्टूबर है। यह दिन भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। भारत में स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की तरह ही दो अक्टूबर भी राष्ट्रीय पर्व का दर्जा रखता है। इतिहास के पन्नों में यह दिन सुनहरे अक्षरों में लिखा है। आज के दिन भारत की दो महान विभूतियों का जन्म हुआ था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्म। इस दिन को खास तरीके से मनाया जाता है। इसके साथ ही कई अन्य ऐसी घटनाएं हैं, जिनसेलिए आज का दिन याद किया जाता है। आइए जानते हैं आज के दिन इतिहास में क्या-क्या हुआ थ..

1869- मोहनदास करमचंद गांधी (महात्मा गांधी) का गुजरात के पोरबंदर में जन्म (Gandhi Jayanti) हुआ था। उन्हें बापू के नाम से जाना जाता है। उनकी जयंती को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है।
1904- देश के पहले प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म (Lal Bahadur Shastri Jayanti) आज ही के दिन हुआ था। एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी के साथ ही वे अपनी सादगी को लेकर जाने जाते हैं। जय जवान जय किसान का नारा उन्होंने ही दिया था। 1965 भारत-पाक युद्ध में उनका साहसिक निर्णय आज भी याद किया जाता है।
1906- भारतीय कला इतिहास के सबसे महान चित्रकार राजा रवि वर्मा का निधन।
1929- महात्मा गांधी ने नवजीवन कार्यालय को बदलकर एक सार्वजनिक न्यास बनाया था। 
1951- श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आज ही के दिन भारतीय जन संघ की स्थापना की थी।
1952- आज ही के दिन से सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत हुई थी।
1955- 2 अक्टूबर को मद्रास के पेरंबूर में इंटिग्रल कोच फैक्टरी ने रेल का पहला डिब्बा बनाया था। 
1961- बंबई में शिपिंग कोरपोरेशन ऑफ इंडिया की स्थापना हुई थी।
1971- भारत के राष्ट्रपति ने बिरला सदन को राष्ट्र को समर्पित किया था। इसी भवन में महात्मा गांधी की हत्या की गई थी। आज इसका नाम गांधी सदन है।
1985- देश में दहेज निषेध संशोधन अधिनियम लागू किया गया था।
2001- नाटो जो कि 19 देशों का संगठन है, उसने अफग़ानिस्तान पर हमले की मंजूरी दी थी।

इसे भी पढ़ें
महात्मा गांधी जयंती: बापू के इन 10 अनमोल वचन आपके जीवन के लिए है बहुत जरूरी

भगवान राम ने कहां मनाई पहली दिवाली, हथिनी का गर्भकाल कितने दिनों का? IAS Interview के दिमाग हिलाने वाले सवाल


 

PREV

Recommended Stories

अमेरिका में 10000 डॉलर मंथली सैलरी वाले कितना बचा पाते हैं?
अमेरिका में खटिया कितने की मिलती है? जानकर दंग रह जाएंगे