Govt Jobs After Bsc Agriculture Salary: एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए 10 सरकारी नौकरियां कौन-कौन सी हैं? जानिए सैलरी, उम्र सीमा और वैकेंसी की जानकारी कहां मिलेगी। BSc Agriculture ग्रेजुएट्स के लिए Government Jobs की पूरी डिटेल।
भारत जैसे कृषि प्रधान देश में एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरियों की कमी नहीं है, लेकिन सही जानकारी न होने की वजह से कई छात्र इन अवसरों से चूक जाते हैं। बीएससी एग्रीकल्चर या अन्य कृषि डिग्री करने वाले युवाओं के लिए केंद्र और राज्य सरकार में कई अच्छे पद उपलब्ध होते हैं, जिनमें अच्छी सैलरी, जॉब सिक्योरिटी और प्रमोशन के मौके मिलते हैं। अगर आप भी एग्रीकल्चर ग्रेजुएट हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां जानिए 10 ऐसी सरकारी नौकरियों के बारे में।
212
कृषि विकास अधिकारी (Agriculture Development Officer- ADO)
कृषि विभाग में यह एक लोकप्रिय पद है। इसमें किसानों को नई तकनीक, बीज और खेती के तरीकों के बारे में जानकारी दी जाती है।
सैलरी: लगभग 35,000 से 80,000 रुपये प्रतिमाह
उम्र सीमा: 21 से 40 वर्ष (राज्य के अनुसार बदलाव)
भर्ती: राज्य लोक सेवा आयोग या कृषि विभाग
312
कृषि वैज्ञानिक (Agricultural Scientist)
कृषि वैज्ञानिक खेती से जुड़ी नई तकनीक और रिसर्च पर काम करते हैं।
सैलरी: 60,000 से 1,20,000 रुपये प्रतिमाह
उम्र सीमा: आमतौर पर 21 से 35 वर्ष
भर्ती: कृषि अनुसंधान संस्थान और राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं
यह पद राज्य सरकार के कृषि विभाग में होता है। इसमें किसानों को योजनाओं और आधुनिक खेती के बारे में मार्गदर्शन दिया जाता है।
सैलरी: 40,000 से 90,000 रुपये प्रतिमाह
उम्र सीमा: 21 से 38 वर्ष
512
बैंक एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर (AFO)
कई सरकारी बैंक किसानों और एग्रीकल्चर प्रोजेक्ट्स के लिए लोन देने के लिए एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स को नियुक्त करते हैं।
सैलरी: 35,000 से 70,000 रुपये प्रतिमाह
उम्र सीमा: 20 से 30 वर्ष
भर्ती: बैंकिंग भर्ती परीक्षा
612
फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर
जिन छात्रों की रुचि जंगल और पर्यावरण से जुड़े काम में है, उनके लिए यह अच्छा विकल्प है।
सैलरी: 40,000 से 80,000 रुपये प्रतिमाह
उम्र सीमा: 21 से 35 वर्ष
भर्ती: राज्य लोक सेवा आयोग
712
कृषि पर्यवेक्षक (Agriculture Supervisor)
यह पद जिला या ब्लॉक स्तर पर होता है, जहां खेती से जुड़ी योजनाओं की निगरानी की जाती है।
सैलरी: 25,000 से 50,000 रुपये प्रतिमाह
उम्र सीमा: 18 से 35 वर्ष
812
ग्रामीण विकास अधिकारी (Rural Development Officer)
ग्रामीण विकास योजनाओं को लागू करने और किसानों तक सरकारी योजनाएं पहुंचाने का काम इस पद के तहत होता है।
सैलरी: 30,000 से 60,000 रुपये प्रतिमाह
उम्र सीमा: 21 से 35 वर्ष
912
कृषि अनुसंधान सहायक (Agriculture Research Assistant)
यह पद कृषि रिसर्च संस्थानों में होता है, जहां खेती से जुड़ी नई तकनीकों पर काम किया जाता है।
सैलरी: 35,000 से 70,000 रुपये प्रतिमाह
उम्र सीमा: 21 से 35 वर्ष
1012
फूड सेफ्टी ऑफिसर (Food Safety Officer)
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा की जांच करना इस पद की मुख्य जिम्मेदारी होती है।
सैलरी: 40,000 से 90,000 रुपये प्रतिमाह
उम्र सीमा: 21 से 35 वर्ष
1112
प्लांट प्रोटेक्शन ऑफिसर
इस पद पर फसलों को कीट और रोगों से बचाने के लिए रिसर्च और सलाह देने का काम किया जाता है।
सैलरी: 45,000 से 85,000 रुपये प्रतिमाह
उम्र सीमा: 21 से 35 वर्ष
1212
एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स सरकारी नौकरी के लिए वैकेंसी कहां देखें?
अगर आप एग्रीकल्चर से सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो इन प्लेटफॉर्म्स पर नियमित नजर रखना जरूरी है।
केंद्र और राज्य सरकार की सरकारी जॉब वेबसाइट्स
राज्य लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट
कृषि विभाग की भर्ती नोटिफिकेशन
बैंकिंग भर्ती पोर्टल
रोजगार समाचार और विश्वसनीय जॉब पोर्टल
इन प्लेटफॉर्म्स पर अक्सर कृषि अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक और एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर जैसी नौकरियों की वैकेंसी निकलती रहती है।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।