खान सर के 5 सबसे वायरल बयान, जिन्होंने सोशल मीडिया पर छेड़ दी बड़ी बहस

Published : Jun 03, 2026, 01:44 PM IST
Khan Sir Viral Statements

सार

Khan Sir Viral Statements: क्या आप जानते हैं खान सर के कौन से 5 बयान सबसे ज्यादा वायरल हुए? किन टिप्पणियों ने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी? क्या शिक्षा, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनके विचार विवाद की वजह बने?

Khan Sir Viral Video: खान सर के पटना स्थिति कोचिंग सेंटर पर नकाबपोशों द्वारा हिंसक हमला किए जाने के बाद से ही वे लगातार सुर्खियों में हैं। बता दें कि पटना के चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर खान सर सिर्फ अपनी पढ़ाने की शैली के लिए ही नहीं, बल्कि कई बार अपने बयानों की वजह से भी सुर्खियों में रहे हैं। करोड़ों छात्रों तक पहुंच रखने वाले खान सर जब किसी मुद्दे पर बोलते हैं, तो उनकी बात तेजी से वायरल होती है। कई बार लोगों ने उनके विचारों का समर्थन किया, तो कई बार सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई। आइए जानते हैं खान सर के ऐसे 5 बयानों के बारे में, जिन्होंने इंटरनेट पर सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी। ये सभी वीडियो विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर हैं। देखें-

हालिया हमला और "गरीबों को पढ़ने का हक है" बयान

जून 2026 में उनके कोचिंग संस्थान के बाहर हुई फायरिंग और हमले की घटना के बाद खान सर ने कहा कि गरीब छात्रों को कम फीस में पढ़ाने की वजह से कुछ लोगों को परेशानी है। उनका यह बयान भी तेजी से वायरल हुआ और कोचिंग उद्योग, शिक्षा के व्यवसायीकरण तथा छात्रों की पहुंच जैसे मुद्दों पर नई बहस शुरू हो गई। वायरल वीडियो नीचे देखें-

 

 

“सरकार ने शिक्षा के लिए कुछ नहीं किया”

यह बयान तब वायरल हुआ जब एक इंटरव्यू में खान सर ने कहा कि अगर कोचिंग संस्थान छात्रों से भरे पड़े हैं, तो यह इस बात का संकेत है कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया। कुछ लोगों ने इसे शिक्षा व्यवस्था पर सटीक टिप्पणी बताया, जबकि कई लोगों ने इसे सरकार पर अनावश्यक हमला कहा। वायरल वीडियो नीचे देखें-

 

 

“सुरेश और अब्दुल” वाला उदाहरण

पुराना वीडियो वायरल होने के बाद खान सर पर सांप्रदायिक टिप्पणी करने के आरोप लगे। वीडियो में भाषा पढ़ाते समय दिए गए एक उदाहरण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। समर्थकों का कहना था कि वीडियो को संदर्भ से काटकर पेश किया गया, जबकि विरोधियों ने इसे आपत्तिजनक बताया। वायरल वीडियो नीचे देखें-

 

 

मंत्रियों की भूमिका समझाने वाला वायरल क्लिप

खान सर का एक पुराना वीडियो दोबारा वायरल हुआ, जिसमें केंद्रीय मंत्रियों की विभिन्न श्रेणियों को लेकर उनकी व्याख्या पर सवाल उठे। कई विशेषज्ञों और सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे तथ्यात्मक रूप से गलत बताया। इसके बाद ऑनलाइन एजुकेशन में तथ्य-जांच की जरूरत पर बहस शुरू हो गई। वायरल वीडियो नीचे देखें-

 

 

NEET पेपर लीक पर NTA को घेरा

NEET परीक्षा विवाद के दौरान खान सर ने कहा था कि "10 रुपये का डायपर लीक नहीं होता, लेकिन परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है।" उनका यह बयान लाखों छात्रों की नाराजगी की आवाज बन गया। वीडियो वायरल हुआ और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई। वायरल वीडियो नीचे देखें-

 

 

खान सर की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनका कोई भी बयान कुछ ही घंटों में लाखों लोगों तक पहुंच जाता है। यही वजह है कि उनके शब्द सिर्फ क्लासरूम तक सीमित नहीं रहते, बल्कि सोशल मीडिया, राजनीति और सार्वजनिक बहस का हिस्सा बन जाते हैं। आने वाले समय में भी उनके बयान चर्चा का केंद्र बने रहें, इसमें शायद ही किसी को शक हो।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

हर कर्मचारी चाहता है ऐसा बॉस! वायरल मैसेज पढ़कर लोग हुए भावुक
खान सर के एक वीडियो पर आते हैं करोड़ों व्यूज! जानिए कितनी है उनकी कमाई