हैक किया गया UGC का ऑफिशियल अकाउंट, हैकर ने प्रोफाइल फोटो बदली और किए कई ट्वीट

Published : Apr 10, 2022, 11:47 AM IST
हैक किया गया UGC का ऑफिशियल अकाउंट, हैकर ने प्रोफाइल फोटो बदली और किए कई ट्वीट

सार

बीते दो दिनों से देश के कई प्रमुख संस्थानों का अकाउंट हैकर के निशाने पर है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑफिस का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। उसके बाद मौसम विभाग का ट्विटर हैंडल भी हैक किया गया था।  

करियर डेस्क. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) का ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट का हैकर्स के द्वारा हैक कर लिया गया। रविवार 10 अप्रैल को हैकर्स ने UGC के एकाउंट को हैक करके कई ट्वीट किए। इस दौरान ऑफिशियल प्रोफाइल फोटो को बदल दिया गया था। बता दें कि बीते 2 दिनों के देश के एकाउंट हैक के कई मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले हैकर्स के द्वारा भारतीय मौसम विभाग के आफिशियल एकाउंट को भी हैक कर लिया गया था। हालांकि थोड़ी देर बाद इसे रिस्टोर कर लिया गया था।

 

 

प्रोफाइल फोटो बदली गई
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की आधिकारिक ट्विटर अकाउंट रविवार सुबह हैक किया गया था। हैकर ने UGC के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में फोटो बदलते हुए एक कार्टून की फोटो लगा दी। उसके बाद कई लोगों को टैग करते हुए एक के बाद एक ट्वीट किए गए। अकाउंट हैक करने वाले ने हैकर ने एक एकाउंट में ट्वीट को पिन किया है। उसमें लिखा है 'Beanz आधिकारिक स्टोर के प्रकट होने के कारण हमने आने वाले 24 घंटों के लिए सक्रिय एनएफटी व्यापारियों के लिए एक एयरड्रॉप खोला है।  बता दें कि बाद में इसे रिस्टोर कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें- बिना डिग्री के चाहिए 50 हजार तक की सैलरी तो करें ये शॉर्ट टर्म कोर्सेज, मार्केट में रहती है जॉब की डिमांड 

यूपी के सीएम का भी एकाउंट हुआ था हैक
इससे पहले हैकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के ऑफिस का एकाउंट भी हैक कर लिया था। इस मामले में साइबर क्राइम थाने केस में दर्ज कराया गया था। हालांकि इसके बाद इसे भी रिस्टोर कर लिया गया था।  हैकर ने करीब 29 मिनट तक एकाउंट को हैक कर रखा था। इस दौरान अकाउंट से कई ट्वीट डिलीट कर दिए गए थे और कई ट्वीट किए गए थे। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!