आज जारी होगा UP BEd प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, कैंडिडेट्स इस वेबसाइट पर जाकर एक क्लिक में पा सकेंगे नतीजे

Published : Sep 05, 2020, 10:57 AM ISTUpdated : Sep 05, 2020, 10:59 AM IST
आज जारी होगा UP BEd प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, कैंडिडेट्स इस वेबसाइट पर जाकर एक क्लिक में पा सकेंगे नतीजे

सार

उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 09 अगस्त 2020 को किया गया था। यूपी बीएड 2020 की यह प्रवेश परीक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय के जरिए आयोजित कराई गयी थी।

करियर डेस्क. UP BEd Entrance Exam Result 2020. उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा 2020 के नतीजे आज जारी किए जा सकते हैं। आज लखनऊ विश्वविद्यालय इन नतीजों को अपने ऑफिशियल वेबसाईट पर जारी करेगा। नतीजे जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने रिजल्ट लखनऊ विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर लॉग इन कर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट शाम 5 बजे तक घोषित किए जाने की जानकारी दी गई है।

इस दिन हुआ था UP BEd Joint Entrance Exam: 

उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 09 अगस्त 2020 को किया गया था। यूपी बीएड 2020 की यह प्रवेश परीक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय के जरिए आयोजित कराई गयी थी। 09 अगस्त 2020 को आयोजित होने वाली यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा उत्तर प्रदेश के कुल 73 जिलों में आयोजित की गयी थी।

इन सभी जिलों में कुल मिलकर 01 हजार 089 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2020 में हिस्सा लेने के लिए कुल करीब 04 लाख 32 हजार अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। कराए गए कुल 04 लाख 32 हजार रजिस्ट्रेशन में से 03 लाख 57 हजार 064 अभ्यर्थियों ने इस प्रवेश परीक्षा में हिस्सा भी लिया था जबकि बाकी अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया।

परीक्षा केंद्र पर किए गए थे पुख्ता इंतजाम:

कोरोना महामारी को देखते हुए हर परीक्षा केंद्र पर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिसके तहत सभी परीक्षा केन्द्रों पर थर्मल स्केनिंग की व्यवस्था की गयी थी। हर परीक्षा केंद्र पर सभी अभ्यर्थियों और स्टाफ के लिए मास्क लगाना अनिवार्य किया गया था और सभी परीक्षा केन्द्रों पर सैनिटाईजेशन प्रभारी को भी नियुक्त किया गया था। 09 अगस्त 2020 से पहले यह परीक्षा कोरोना महामारी की वजह तीन बार स्थगित भी की जा चुकी थी।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!