
UP BEd Low Rank Admission Chances: उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी ने आज, 16 जून 2026 को यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE) का रिजल्ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने बीती 31 मई को यह एग्जाम दिया था, वे अब अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। रिजल्ट आने के बाद बहुत से छात्र अपनी ओवरऑल या कैटेगरी रैंक देखकर परेशान हो रहे हैं कि उन्हें मनपसंद कॉलेज मिलेगा या नहीं। लेकिन घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। इस बार की मार्किंग स्कीम और सीटों का गणित कुछ ऐसा है कि एवरेज रैंक वालों को भी बढ़िया कॉलेज मिल सकता है। आइए जानते हैं आगे का पूरा प्रोसेस क्या है और आपके लिए कौन सा कॉलेज बेस्ट रहेगा।
कई छात्र रिजल्ट देखते ही अपनी रैंक देखकर निराश हो जाते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि हर साल हजारों उम्मीदवार ऐसे होते हैं जिन्हें अपेक्षाकृत कम नंबरों के बावजूद कॉलेज मिल जाता है। इसकी वजह यह है कि सभी छात्र काउंसलिंग में हिस्सा नहीं लेते, कई उम्मीदवार दूसरी परीक्षाओं में सेलेक्शन होने पर सीट छोड़ देते हैं, हर राउंड में सीटों की स्थिति बदलती रहती है, कॉलेज और कैटेगरी के अनुसार कटऑफ अलग होती है। यानी सिर्फ रैंक देखकर फैसला करना सही नहीं माना जाता है।
हर साल कटऑफ बदलती है, इसलिए कोई फिक्स आंकड़ा नहीं होता है। इस साल 'नो नेगेटिव मार्किंग' होने की वजह से स्टूडेंट्स ने खुलकर सारे सवाल अटेंप्ट किए हैं, जिससे एवरेज स्कोर में थोड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। फिर भी सामान्य तौर पर हाई स्कोर वालों को पसंदीदा विश्वविद्यालय मिलने की संभावना ज्यादा रहती है। मध्यम स्कोर वाले उम्मीदवारों को भी अच्छे सरकारी या सहायता प्राप्त कॉलेज मिल सकते हैं। कम स्कोर वाले उम्मीदवारों के लिए निजी और अन्य संस्थानों में अवसर बने रहते हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि काउंसलिंग के सभी राउंड में भाग लिया जाए।
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी ने 'टाई-ब्रेकिंग रूल' बनाया है। अगर काउंसलिंग के दौरान दो या दो से ज्यादा छात्रों के नंबर बिल्कुल एक जैसे (बराबर) आते हैं, तो रैंक तय करने के लिए ये दो नियम अपनाए जाएंगे। सबसे पहले उस कैंडिडेट को ऊपर रखा जाएगा जो उसी यूनिवर्सिटी (बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी) से पढ़ा हुआ है। अगर फिर भी बात नहीं बनती, तो जिस छात्र की उम्र ज्यादा होगी (जो उम्र में बड़ा होगा), उसे मेरिट लिस्ट में हाई रैंक दी जाएगी।
रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। इसी दौरान कॉलेज आवंटन किया जाएगा। काउंसलिंग में उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा, फीस जमा करनी होगी, कॉलेजों का चयन करना होगा और पसंदीदा विकल्प लॉक करने होंगे। इसके बाद मेरिट और सीट उपलब्धता के आधार पर कॉलेज अलॉट किया जाएगा।
रिजल्ट के तुरंत बाद यूनिवर्सिटी काउंसलिंग का पूरा टाइमटेबल जारी करने वाली है। नया एकेडमिक सेशन 1 जुलाई 2026 से शुरू होने की उम्मीद है, इसलिए आपके पास प्रक्रिया पूरी करने के लिए बहुत कम समय बचेगा। यूपी बीएड 2026 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन फीस ₹750 है। सीट मिलने पर एडवांस कॉलेज फीस ₹5000 है। यह रकम बाद में कॉलेज एडमिशन फीस में एडजस्ट कर दी जाती है।
लखनऊ यूनिवर्सिटी (लखनऊ)
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी (झांसी)
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (मेरठ)
महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिल्लाखंड यूनिवर्सिटी (बरेली)
डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (आगरा)
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी (गोरखपुर)
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (वाराणसी)
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी (अयोध्या)
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।