
UP Board 10th Topper List 2026: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज 23 अप्रैल को हाई स्कूल का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट घोषित करते हुए टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की, जिसमें इस बार छात्राओं का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 टॉपर्स लिस्ट और डायरेक्ट लिंक नीचे देखें।
UP Board 10th Result 2026 Link
इस साल 10वीं क्लास में दो छात्राओं ने टॉप किया है। सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने 97.83% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरे नंबर पर बाराबंकी की अदिति रहीं, जिन्होंने 97.50% अंक हासिल किए। वहीं तीसरे स्थान पर तीन छात्रों ने जगह बनाई, सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू और बाराबंकी की परी वर्मा, तीनों ने 97.33% अंक हासिल किए हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल टॉपर्स लिस्ट नीचे देखें-
यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर अंशिका वर्मा को गणित में पूरे 100 में से 100 नंबर मिले हैं। इसके अलावा हिंदी और विज्ञान में उन्होंने 99-99 अंक हासिल किए। अंग्रेजी और ड्रॉइंग में 98-98 नंबर प्राप्त किए, जबकि सोशल साइंस में उन्हें 93 अंक मिले हैं। कुल मिलाकर, अंशिका का रिजल्ट शानदार रहा है। अंशिका मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज की छात्रा हैं।
रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड ने छात्रों के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स पर लिंक भी एक्टिव कर दिए हैं, जहां से स्टूडेंट्स अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकते हैं। फिलहाल ऑनलाइन डाउनलोड किया गया रिजल्ट ही प्रोविजनल मार्कशीट के रूप में मान्य होगा। अगर परीक्षा से जुड़े आंकड़ों पर नजर डालें, तो इस साल करीब 27 लाख से ज्यादा छात्रों ने 10वीं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षाएं 12 मार्च तक पूरी हो गई थीं और कॉपियों की जांच 4 अप्रैल तक खत्म कर ली गई थी। इसके बाद बोर्ड ने तेजी से रिजल्ट तैयार कर आज इसे जारी कर दिया।
हर साल की तरह इस बार भी टॉप करने वाले छात्रों को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। मेधावी छात्रों को सम्मान समारोह में बुलाकर उन्हें पुरस्कार और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। कुल मिलाकर, यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारते हुए टॉपर्स लिस्ट में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।