UPMSP Board Exams 2022: इस सब्जेक्ट में बिना लिखा ही पाए हों जाएंगे कैंडिडेट्स, बोनस में मिलेंगे 34 से 44 नंबर

Published : Apr 26, 2022, 02:24 PM IST
UPMSP Board Exams 2022: इस सब्जेक्ट में बिना लिखा ही पाए हों जाएंगे कैंडिडेट्स, बोनस में मिलेंगे 34 से 44 नंबर

सार

बता दें कि कोरोना की स्थिति नियंत्रण में आने के बाद इस साल बोर्ड के एग्जाम 24 मार्च से शुरू हुए थे।  एग्जाम के बाद अब कॉपी चेक की जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले महीने रिजल्ट घोषित हो सकता है।  

करियर डेस्क.  उत्तर प्रदेश (UPMSP Board Exams 2022) में 10वीं और 12वीं क्लास का एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स के लिए राहतभरी खबर है। बोर्ड ने कुछ छात्रों को बोनस अंक देने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बोर्ड के द्वारा पेपर में कुछ ऐसे सवाल पूछे गए थे जिसे इस साल के सिलेबस से हटा दिया गया था। जिस कारण से अब बोर्ड ने छात्रों को बोनस अंक देने का फैसला किया है।  बता दें कि कोरोना वायरस के कारण इस बार बोर्ड के द्वारा 10वीं औऱ 12वीं क्लास के कैंडिडेट्स के सिलेबस में 30 फीसदी की कटौती की गई थी।

44 अंक तक मिलेंगे बोनस 
बोर्ड के द्वारा छात्रों को 44 अंक तक बोनस के रूप में दिए जाएंगे यानी अगर किसी छात्र ने अपनी कॉपी में कुछ नहीं लिखा इसके बाद भी छात्र को पास माना जाएगा। बता दें कि ये हर विषय के लिए नहीं है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 12वीं क्लास के हिस्ट्री के पेपर में कैंडिडेट्स को 44 नंबर तक बोनस के अंक मिलेंगे। जिन छात्रों को इतिहास का 321EP सेट का पेपर मिला था उन्हें 100 में से 44 नंबर केवल बोनस के दिए जाएंगे। वहीं, 12वीं क्लास के सिविक्स के 323FD सेट पाने वाले छात्रों को 34 नंबर बोनस के मिलेंगे।

बोर्ड के सीनियर अधिकारियों के अनुसर, मार्किंग स्कीम को लेकर सभी कॉपी एग्जामिनर्स को गाइडलाइन जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 10वीं औऱ 12वीं क्लास के कई विषयों में सवाल, सिलेबस के बाहर के थे ऐसे में छात्रों को बोनस अंक दिया जाएगा। 

47 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार 
बता दें कि कोरोना की स्थिति नियंत्रण में आने के बाद इस साल बोर्ड के एग्जाम 24 मार्च से शुरू हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में करीब कुल 51 लाख 92 हजार 689 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 

इसे भी पढ़ें- ISRO Recruitment 2022: 55 पोस्ट पर निकली वैकेंसी, 8 मई लास्ट डेट, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

जल्द जारी होगा MP Board के 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट, 2021 में 100 फीसदी पास हुए थे स्टूडेंट्स

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!