
UP Early Elections Impact on Sarkari Bharti: यूपी में एक तरफ विधानसभा चुनाव 2027 जल्दी कराने की चर्चा है, तो दूसरी तरफ उन युवाओं की टेंशन बढ़ गई है, जो लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। उनके मन में सवाल उठ रहा है कि अगर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपने तय समय से पहले हो गए, तो चल रही भर्तियों और नई वैकेंसी का क्या होगा? आचार संहिता (Code of Conduct) के नियम उनकी धड़कनें बढ़ा रहा है। आइए समझते हैं कि अगर चुनाव वाकई समय से पहले यानी इसी साल के अंत तक होते हैं, तो प्रदेश की सरकारी नौकरियों, परीक्षाओं और रिजल्ट्स पर इसका क्या असर पड़ेगा...
बीते कुछ दिनों में कई ऐसी चीजें हुई हैं, जिन्होंने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक में अखिलेश यादव शामिल हुए। भाजपा संगठन ने बूथ स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। कई दल अपने संभावित उम्मीदवारों और संगठन को पहले से एक्टिव कर रहे हैं। वोटर लिस्ट और चुनावी तैयारियों को लेकर भी चर्चाएं बढ़ गई हैं। इन्हीं वजहों से यह सवाल उठ रहा है कि क्या यूपी में विधानसभा चुनाव तय समय से पहले हो सकते हैं?
फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। राजनीतिक गतिविधियां जरूर तेज हुई हैं, लेकिन चुनाव कब होंगे, इसका अंतिम फैसला चुनाव आयोग ही करेगा। अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि यूपी में चुनाव समय से पहले होंगे या नहीं। लेकिन इतना जरूर है कि सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत के साथ तैयारी में जुट चुके हैं।
चल रही परीक्षाओं पर असर नहीं
एक्सपर्ट्स और जानकारों का मानना है कि चुनाव घोषित होते ही आचार संहिता लागू हो जाती है। ऐसे में सरकार नई योजनाओं और नई घोषणाओं को लेकर सीमित हो जाती है। लेकिन जिन भर्तियों के नोटिफिकेशन पहले ही जारी हो चुके हैं या जिनकी परीक्षाएं और इंटरव्यू चल रहे हैं, वे आचार संहिता के दौरान भी जारी रह सकते हैं। इसके लिए बस चुनाव आयोग से एक औपचारिक मंजूरी लेनी होती है।
नए नोटिफिकेशन पर ब्रेक
आचार संहिता लागू होते ही सरकार किसी भी नई सरकारी नौकरी का विज्ञापन (Notification) जारी नहीं कर सकती है। यानी, अगर चुनाव जल्दी हुए तो नई वैकेंसी के लिए युवाओं को चुनाव खत्म होने का इंतजार करना पड़ेगा।
जॉइनिंग और रिजल्ट्स में देरी
जानकार बताते हैं कि कई बार रिजल्ट्स तैयार होने के बावजूद आचार संहिता के कारण उनके एलान या जॉइनिंग लेटर बांटने पर रोक लग जाती है, ताकि कोई पार्टी इसका चुनावी फायदा न उठा सके।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।