UPSSSC Lekhpal Notification 2022 : 8 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानिए पूरी प्रक्रिया

Published : Jan 07, 2022, 02:35 PM IST
UPSSSC Lekhpal Notification 2022 : 8 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू,  जानिए पूरी प्रक्रिया

सार

यूपीएसएसएससी लेखपाल भर्ती 2022 के लिए आज से शुरू हो गया है।  इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी तक चलेगी, जबकि आवेदन में संशोधन के लिए चार फरवरी तक कर सकते हैं।    

करियर डेस्क :    यूपीएसएसएससी (UPSSSC)  राजस्व लेखाकार या राजस्व लेखपाल भर्ती 2022 के लिए आवेदन आज से शुरू कर दिया गया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी तक चलेगी, जबकि आवेदन में संशोधन के लिए चार फरवरी तक कर सकते हैं।  आइए हम आपको बताते हैं कि इसके लिए कैसे आवदेन कर सकते हैं और क्या है योग्यता....

ऐस करें UPSSSC लेखपाल के लिए अप्लाई
इच्छुक अभ्यर्थी UPSSSC राजस्व लेखपाल भर्ती 2022 के लिए 2 तरीके से ऑनलाइन आवेदन करने सकते हैं। वे इस प्रकार हैं:
⦁    UPSSSC राजस्व लेखपाल भर्ती 2022 के लिए इच्छुक उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc। gov। in पर लॉग इन करें।
⦁     इसमें उम्मीदवार को अपनी व्यक्तिगत जानकारी के साथ लॉग इन करना होगा। इसके साथ ही पीईटी पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, लिंग, अधिवास और श्रेणी की जानकारी देनी होगी।
⦁     दूसरे तरीके में उम्मीदवार को मोबाइल ओटीपी के जरिए लॉग इन करना होगा और जो जानकारी देनी होगी उसमें पीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर और ओटीपी पासवर्ड शामिल हैं।

योग्यता
यूपी पीईटी 2021 एग्‍जाम में क्‍वालिफाई कैंडिडेट लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। कैंडिडेट्स के स्‍कोर के आधार पर ही आवेदन शॉर्टलिस्‍ट किए जाएंगे। इसके साथ ही उम्मीदवारों को भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इस परीक्षा के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्रमशः 18 साल और 40 साल है। 

जॉब डीटेल्स
राजस्व लेखाकार या राजस्व लेखपाल के लिए कुल 8085 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें-
अनारक्षित - 3271 पद
SC - 1690 पद
ST - 152 पद
OBC - 2174 पद
EWS - 798 पद

अन्य जानकारी
सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) I कलेक्ट फीस मोड या ई-चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। किसी भी अन्य प्रश्न और विवरण के लिए इच्छुक उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc। gov। in पर लॉग इन कर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान और ग्रामीण समाज और विकास से कुल 100 अंकों के 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (objective questions) होंगे। इन प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी। 

जरूरी तारीखें
आवेदन जमा करने की तारीख- 7 जनवरी, 2022
आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख- 28 जनवरी, 2022
फॉर्म में संशोधन करने की तारीख- 4 फरवरी, 2022 तक
यूपीएसएसएससी पीईटी 2022- 24 अगस्त, 2022

यह भी पढ़ें- UP Police Recruitment 2022 : यूपी पुलिस रेडियो विभाग में निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

JEE Main 2026 Session 1 Result Date: इस दिन आएगा रिजल्ट, NTA ने जारी किया नोटिस
CBSE Exam Guidelines 2026: रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक सख्ती, छात्रों को दी गई ये खास चेतावनी